22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210818 WA00132
व्यापार

अंबरनाथ में कोविड-देखभाल के लिए हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी के साथकमिंस वैल्वोलीन

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुंबई : वैल्‍वोलिन कमिंस प्राइवेट लिमिटेड (वैल्‍वोलिन कमिंस) ने एनजीओ – हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी के सहयोग से अंबरनाथ में 100-बेड की कोविड देखभाल सुविधा शुरू की है। यह इकाई दूबे अस्‍पताल का हिस्सा है, जो आसपास के इलाके में प्रसिद्ध सरकारी अस्पतालों में से एक है।
व्‍यापक अनुसंधान के बाद, वैल्‍वोलिन कमिंस ने निष्कर्ष निकाला कि यहाँ रहने वाले लोग सरकारी अस्पतालों में जाते हैं और लगभग 50% अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं के संबंध में दूबे अस्पताल की सेवाएं ले रहे हैं। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, वैल्‍वोलिन ने सहायता करने का फैसला किया और दूबे अस्पताल के सीएमओ के साथ एक विस्तृत चर्चा के बाद, अस्पताल को 100-बेड की सुविधा सौंपी गई, जिनमें आईवी स्टैंड और ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों की सुविधा उपलब्‍ध है। इसके साथ ही मेडिकल स्टाफ को पीपीई और हाइजीन किट भी उपलब्ध कराए गए।
इस कार्यक्रम में संदीप कालिया, प्रबंध निदेशक, वैल्‍वोलिन कमिंस, डॉ योगेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी- दूबे अस्पताल और जॉन मैथ्यू, क्षेत्रीय निदेशक, हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संदीप कालिया (प्रबंध निदेशक, वैल्‍वोलिन कमिंस) ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा से जुड़े प्रॉफेश्नलों की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया और उनकी सराहना की और कहा कि चिकित्सा समुदाय पिछले डेढ़ साल से इस युद्ध को बहादुरी से लड़ रहा है। हम उनके प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन और प्रोत्साहन करते हैं। हमारा इरादा अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से सुरक्षित और बेहतर मेडिकल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम करने का है। गौरव डैंग, निदेशक वित्त, वैल्‍वोलिन ने आगे कहा कि समुदाय सभी को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों पर निर्भर रहता है। इसलिए, हम चिकित्सा समुदाय का समर्थन करने के लिए हर प्रकार से योगदान देना चाहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ योगेश ने वैल्‍वोलिन कमिंस के उदार भाव के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20210818 WA00133

Bundelikhabar

Related posts

सेन्सेक्स, निफ्टी अस्थिर स्थितीत फ्लॅट

Bundeli Khabar

ग्‍लेनमार्क फार्मा ने भारत के हेल्‍थकेयर वॉरियर्स के सम्‍मान में एक विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

Bundeli Khabar

बिज़2क्रेडिट अगले 5 वर्षों में भारत में 100 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करेगा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!