28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220324 WA0004
मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundelikhabar

सागर/ब्यूरो

स्वतंत्रता के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीद दिवस पर युवा कांग्रेस नरयावली वि.स. के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा गरिमा के साथ पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर की गई। पुण्य स्मरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा सिंह बुन्देला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय रोहिदास आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में  अबरार सौदागर, सुरेन्द्र करोसिया, जयदीप तिवारी, अमित कुशवाहा, सन्दीप चौधरी, राजेश श्रीवास, समीर मकरानी, दीपक कुर्मी, चंदन रैदास,सुनील कुमार, अफजल खान आदि मौजूद थे। 


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली ध्वज यात्रा

Bundeli Khabar

प्राचीन शैल चित्र देखने के लिए श्री जटाशंकर धाम में कलेक्टर चढ़े पहाड़ पर

Bundeli Khabar

सांसद के नाम युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री का संदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!