28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220324 WA00032
मनोरंजन

सरहद पार की प्रेम कहानी ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ में दिखेंगी गुंजन पंत

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा और टीवी की सफल अभिनेत्री गुंजन पंत ने फ़िल्म ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ की डबिंग पूरी कर ली है। वह इस फ़िल्म में एक बेहद अहम किरदार में दिखने वाली हैं। फ़िल्म में उनका किरदार का नाम चांद बानो है। फ़िल्म की कहानी सरहद पार की है। इसकी डबिंग के बाद गुंजन ने कहा कि यह फ़िल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। देशभक्ति के साथ – साथ एक मजेदार कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। फ़िल्म का हर किरदार संवाद करता नजर आने वाला है।

गुंजन की फ़िल्म ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ के प्रोड्यूसर संजय सिंह और डायरेक्टर गोपाल पाठक हैं। फ़िल्म में गुंजन के साथ विराज भट्ट नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को लेकर गुंजन बेहद उत्साहित हैं। कहती हैं कि उन्हें फ़िल्म की शूटिंग के दौरान बेहद मजा आया। ऐसी फिल्में दर्शकों को पसंद तो आएगी ही, साथ ही भोजपुरी सिनेमा के लिए भी यह अच्छा है। फ़िल्म के गाने और संवाद बेहतरीन हैं। एक्शन भी भरपूर है। रोमांस और इमोशन भी खूब मिलेगा। गुंजन ने कहा कि यह फ़िल्म जब भी रिलीज हो, तब आप इसे जरूर देखें।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ में हेमंत, बृजेश त्रिपाठी, प्राची सिंह, गिरीश शर्मा भी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है, जहां गुंजन पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया मिताली कौर का फिल्म इंडस्ट्री की नामी हस्तियां ने किया सम्मान

Bundeli Khabar

आमिर खान अपने पोडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’ को करेंगे लॉन्च

Bundeli Khabar

अभिनेता सोहेल खान और नील नितिन मुकेश ने लॉन्च किया नाइट्रो फिटनेस द्वारा जोन 360°

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!