23.3 C
Madhya Pradesh
August 14, 2026
Bundeli Khabar
images 18
मध्यप्रदेश

छतरपुर:जल ही जीवन है।

Bundelikhabar

जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

छतरपुर/शमीम खान

कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में 28 जनवरी को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत ए.बी. सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. बलराम नामदेव, ईईपीएचई तथा मिशन से जुड़े विभागों को शासकीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऑनगोइंग ऐसे कार्य जिनमें कार्य की गुणवत्ता संतोषप्रद नहीं है, ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड कराये। उन्होंने नल जल योजना के कार्यो में सड़क खोदने के कार्य में कटर का उपयोग करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किये गये। जल जीवन मिशन में की गई कार्यवाही की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह मैदानी अंचलों में किये जा रहे में पूर्ण एवं अपूर्ण सहित अप्रारंभ कार्यो की सूची इंजीनियर अपडेट करेंगे। नल जल योजना के निर्माण में मितव्ययता से राशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। आंगनबाड़ी और शालाओं में नल कनेक्शन लेने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

FB IMG 1643429166203

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक ग्रामीण परिवारों को कार्यशील घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराने, संस्थागत तंत्र ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, कार्यान्वयन सहायता एजेंसी, ग्राम एवं जिला कार्ययोजना के घटक, कार्यान्वयन एजेंसी, 100 प्रतिशत एफएचटीसी ग्राम की घोषणा, सामुदायिक योगदान, मेल जोल, जिले के विकासखण्डों की जल जीवन मिशन की प्रस्तावित घरेलू नल कनेक्शन की प्रदाय की कार्ययोजना, जिला कार्ययोजना की विषयों पर चर्चा की गई।


Bundelikhabar

Related posts

यूक्रेन से आए छात्र-छात्राओं से मिले सांसद

Bundeli Khabar

कांग्रेस का सड़क सत्याग्रह

Bundeli Khabar

पुलिस, स्वस्थ समाज के निर्माण में महती जिम्मेदारी निभाएँ: गृह मंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!