22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220322 WA0001
मनोरंजन

‘क्या यही प्यार है’ गाने में सनी कौशल और नुसरत भरूचा का रोमांस

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, नुसरत भरुचा और सनी कौशल अभिनीत ‘क्या यही प्यार है’ के साथ एक बार फिर सभी प्यार के रंग में रंगने के लिए हो जाइए तैयार। कभी न भुलाए जाने वाले टीनएज लव की ओर दर्शकों को आकर्षित करते हुए मासूम लेकिन जुनून से भरपूर इस गाने को अरमान मलिक ने अपनी आवाज़ से सजाया है, जबकि अमाल मलिक द्वारा इसे कंपोज किया गया है। हालांकि, इस गाने के ओरिजनल ट्रैक को लीजेंड्री आर डी बर्मन ने कंपोज किया था।

टी सीरीज के हेड भूषण कुमार का मानना है कि ‘क्या यही प्यार है’ की मेलोडी बहुत ही खूबसूरत है, जिसे भूल पाना ना मुमकिन है। अरमान मालिक एक न्यू एज और फ्रेश पर्सपेक्टिव के साथ आए हैं, जो आज की जेनरेशन के लिए रिलेवेंट है। ऐसे में हमे पूरा विश्वास है कि यह गाना लोगों को जरूर पसंद आएगा।

इस गाने के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक कहते हैं कि क्या यही प्यार है यह गाना आर डी बर्मन का आइकॉनिक कंपोजिशन में से एक है, जिसे लता दीदी और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से सजाया था। जबकि इसे मॉडर्न तरीके से प्रदर्शित करना बहुत ही मुश्किल काम था। लेकिन, मैं इस गाने के फाइनल रिजल्ट से बेहद खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि लोग इस गाने से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे। अमाल और रश्मि विराग के साथ यह मेरा 10वां सहयोग है और मुझे पता है कि हमारे फैन्स हमेशा से  हमारे गाने सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। मैं टी सीरीज और भूषण कुमार सर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें ये मौका दिया।

कंपोजर अमाल मालिक कहते हैं कि प्यार से जुड़ी सभी चीजों को सेलिब्रेट करते हुए क्या यही प्यार है, गाना मेरे लिए बेहद खास है, मैं इस गाने का ओरिजनल ट्रैक गुनगुनाते हुए बड़ा हुआ हूं, जिसे आर डी बर्मन ने कंपोज और आनंद बख्शी ने लिखा था। और अब रश्मि विराग के साथ मिलकर इस गाने पर काम करने का अनुभव बहुत ही खास रहा है।

नुसरत भरूचा कहती हैं कि इस गाने का विजुअल बहुत ही सिंपल पर बेहद खूबसूरत है, क्योंकि यह छोटी छोटी प्यारी यादें है, जो हमारे साथ हमेशा रहेंगी और संजोई जा सकती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमने इस गाने के साथ पूरा जस्टिस किया है, और लोग इस गाने को पसंद करेंगे।

सनी कौशल कहते हैं कि हमने इस गाने में अपने प्रियजन से मिलना और उसके साथ बिताए गए छोटे छोटे अनुभव का आनंद लेना, इसी चीज को हमने क्या यही प्यार है के म्यूजिक वीडियो में कैप्चर किया है। मुझे इस गाने के रिसेप्शन का इंतजार है, और उम्मीद करता हूं कि लोगों को मेरी ओर नुसरत भरूचा की केमेस्ट्री जरूर पसंद आयेगी।

टी सीरीज द्वारा निर्मित ‘क्या यही प्यार’ को अरमान मलिक ने स्वरबद्ध किया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सनी कौशल और नुसरत भरूचा नज़र आए। रश्मि विराग और आनंद बक्शी द्वारा लिखित इस गाने को अमाल मलिक और आर डी बर्मन ने कंपोज किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

एंजल वन ने हासिल किया द राइजिंग स्टार का खिताब

Bundeli Khabar

एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत

Bundeli Khabar

घनश्याम कोलंबे, अमेरिकन एक्सीलेंट अवार्ड और बिजनेस आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!