21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220315 WA0045
मनोरंजन

एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत

Bundelikhabar

एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत! इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह जानने के लिए पढ़ें

संतोष साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड के ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह और साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन एक ही तारीख और एक ही समय पर भिड़ने के लिए तैयार हैं।

बड़े पर्दे के बाद दोनों की फिल्म पहली बार एक ही दिन और एक ही समय होंगी आमने सामने। जहां 83 पहली बार स्टार गोल्ड पर 20 मार्च रात 8 बजे दिखाई जाएगी। वहीं ‘पुष्पा’ फिल्म ढींचक टीवी पर 20 मार्च को ही रात 8 बजे देखी जा सकती है।

पिछले साल दिसंबर में एक ही हफ्ते के अंतराल में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पुष्पा और 83 फिल्म, सिनेमाघरों में अपना जादू दिखा चुकी हैं। पुष्पा फिल्म से एक ही हफ्ते बाद थिएटर में आई 83 ने भी लोगों को अपनी कहानी से भावुक कर दिया। यहां तक कि क्रिटिक्स को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई। दोनो ही अलग अलग कहानी को दिखाती, अलग जॉनर की फिल्मे, लेकिन एक बात दोनों में हुबहू थी कि दोनों ने ही दर्शकों के ध्यान और उनके प्यार को पकड़ कर रखा।

और अब दोनों ही फिल्में एक ही दिन, एक ही समय रिलीज हो रही हैं। आपको बता दे कि पुष्पा फिल्म को आई पी एल के चलते एक हफ्ते पहले ही दिखाया जा रहा है। इसके पहले भी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद टेलीविजन पर दिखाई जाएगी। यह फिल्म प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। ये इसकी सबसे बड़ी खासियत है क्योंकि फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद कोरोना के चलते थिएटर बंद कर दिए गए और क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए। लेकिन अब टेलीविजन पर फिल्म के प्रीमियर किए जाने से हर कोई इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनेगा और वर्ल्ड कप की इस अमर गाथा को याद रखेगा।


Bundelikhabar

Related posts

‘क्या यही प्यार है’ गाने में सनी कौशल और नुसरत भरूचा का रोमांस

Bundeli Khabar

संजय दत्त, राजीव कपूर अभिनीत ‘तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

”BEFA” फिल्म अवार्ड शो बिहार में, पटना में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!