22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
images 9
क्राइम

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण कर रेप कर दिया| आरोपी युवक ने शादी का झांसा देते हुए कई महीने तक लड़की का दैहिक शोषण किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि थाना रामपुर मांडवा क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी विलियम रॉबर्ट से जान पहचान और दोस्ती थी|विगत 1 अक्टूबर 2021 को विलियम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देते हुए जबरदस्ती उसके साथ रेप किया।

उसने कई बार अपने घर में रखकर उसका दैहिक शोषण किया है| इसके बाद आरोपी विलियम ने उसे धमकी देते हुए शादी से इनकार कर दिया है| पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी विलियम रावत के खिलाफ अपहरण, रेप एवं पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: अपराधी एवं माफिया के खिलाफ कार्यवाही चालू

Bundeli Khabar

हत्या: पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या

Bundeli Khabar

हत्या: गैंग में शामिल न होना पड़ा मँहगा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!