22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220315 WA0044
मनोरंजन

शुभ नारायण साह का जन्मदिन दिग्गज नेताओं के बीच सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई। चारकोप कांदीवली विधान सभा क्षेत्र में स्थित छत्रपति शिवाजी राजे काम्प्लेक्स में भाजपा उत्तर मुंबई इकाई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी जो उसी संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा हैं उनके द्वारा एक जनकल्याण केंद्र के शुभारम्भ के अवसर पर हिंदी पत्रिका वणिका दर्पण के प्रधान संपादक एवं भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री शुभ नारायण शाहा का 54 वां जन्मदिन के अवसर पर भाजपा चारकोप विधानसभा के अध्यक्ष एवं नगरसेवक दीपक बाला तावड़े द्वारा शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया।

बोरीवली उत्तर से दूसरी बार चुने गए सांसद गोपाल शेट्टी और कांदिवली के विधायक योगेश सागर, नगरसेवक कमलेश यादव, संघ प्रमुख शरद बाबू खांडेकर के साथ उपस्थित समारोह का मुख्य आकर्षण थे। सभी स्वयंसेवक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिक ने शुभ नारायण साह को शुभकामनाएं दी। साह ने सर्वप्रथम गणपति बप्पा, कालीमाता, शनि मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। साह को भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज झा महामंत्री शुशांत अम्बरस्त, प्रदीप साहू सोसाइटी के अध्यक्ष सचिव ने उनके निवास स्थान पर आकर शाल, मिथला टोपी, गुलदस्ता देकर बधाई दी। साह ने सभी शुभकामनाएँ देने वालों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

‘भारत माता की जय’ भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

‘शेर सिंह राणा’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे विद्युत जामवाल

Bundeli Khabar

फिल्म जन गण मन के लिए पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!