22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0315 164637
मध्यप्रदेश

वाहन चैकिंग के दौरान एसआई ने की युवक से मारपीट और गालीगलौज: वीडियो वायरल

Bundelikhabar

बाइक की चाबी को लेकर विवाद: वाहन चेकिंग के दौरान उखरी में एसआई ने की युवक से मारपीट और गालीगलौज, वीडियो लेकर शिकायत करने पहुंचा युवक

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में उखरी के पास वहान चैकिंग के दौरान एक एसआई ने युवक से गाली गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में पहुंच कर मामले की शिकायत की है।

जहाँ आपको बता दे की एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे पन्ना निवासी कृष्ण प्रताप सिंह अपने साथी के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां कचनार सिटी जा रहा था। जहाँ उखरी में वाहन चैकिंग चल रही थी,युवक ने बताया की उसको पुलिस वालों ने रोका और वहान संबंधी कागजात मांगे गए उसने सारे कागजत दिखाए वही उसने हेलमेट नही पहना था जिसको लेकर हेलमेट ना पहनने पर 250 रुपए का जुर्माना किया गया।वही युवक ने कहा की उसके पास रुपए नही है उसका ई चालान काट दिया जाए जहाँ पुलिस वालों ने कहा की वह ई चालान नही करते उन्हें नगद रुपए ही चाहिए।

पास में नहीं थे 250 रुपए, रिश्तेदार को बुलाने पर बिफरा एसआई

रुपए न होने पर उसने परिजन को बुलाने की बात कही। एसआई ने बाइक की चाबी मांगी। उसने चाबी देने की बजाए वहां खड़े होने की बात कही। इस पर एसआई को गुस्सा आ गया। उन्होंने उसे थप्पड़ मारा और गालीगलौज की। एसआई ने 7 हजार रुपए का चालान बनाकर गाड़ी जब्ती की धमकी भी दी गई और गाड़ी जब्त कर थाने भेज दी गई,वही डरा सहमा युवक जैसे तैसे रुपए की व्यवस्था कर थाने से अपनी गाड़ी जुर्माना देकर गाड़ी छुड़वाई ,जिसका वीडियो लेकर पीड़ित एसपी कार्यालय लेकर पहुंचा। वही पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है।


Bundelikhabar

Related posts

गुजरात के हीरे ने नौगांव को दी सौगात मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar

नेहरू युवा केन्द्र एवम जन सहायता समिति द्वारा मनाई गई अम्बेडकर जयंती

Bundeli Khabar

पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 105वीं जयंती

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!