27.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220313 WA0027
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने ‘गहराइयां’ की एक महीने की सालगिरह पर जताई खुशी और आभार

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। फिल्म ‘गहराइयां’ की अलीशा के रूप में दीपिका पादुकोण ने अब तक की अपनी सबसे ज्यादा रॉ, रियल और रिलेटेबल परफॉर्मेंस दी है, जिसमें उनकी सुंदरता और खामियों को समान रूप से स्वीकार किया गया है। फिल्म में सुपरस्टार दीपिका की जबरदस्त अदायगी को देखकर कहा गया कि कोई भी उस तरह से किरदार को नहीं निभा सकता था, जैसा कि उन्होंने निभाया है। दूसरे शब्दों में कहे तो दीपिका ने इस किरदार को जीया है।

सिनेमा का आने वाला युग, जो सतह के नीचे की भावनाओं में डूबा हुआ है, ‘गहराइयां’ दीपिका पादुकोण के लिए असल में एक खास फिल्म थी, जिन्होंने हमेशा अपने किरदारों के साथ नए-नए प्रयोग किए और उसे एंजॉय भी किया है।

ऐसे में आज फिल्म के रिलीज होने के एक महीने बाद भी दीपिका पादुकोण फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए मिल रहे उत्साहजनक प्रतिक्रिया और प्रशंसा के साथ ही एक त्रुटिपूर्ण, लेकिन असल किरदार को दर्शाने के लिए उन्होंने जो उत्साह दिखाया है, उसमें वो डूबी हुई हैं।

बता दें, ‘गहराइयां’ की एक महीने की सालगिरह के मौके पर दीपिका ने साझा किया है। ‘गहराइयां’ को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन दर्शकों का प्यार अभी भी बरस रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोजेक्ट ‘अस्तित्व’ की घोषणा

Bundeli Khabar

लोकगीतों के साथ फिल्मी गीतों में भी अपनी सरगम का जादू बिखेरती हैं कविता मिश्रा

Bundeli Khabar

सत्यजीत रे द्वारा और उन पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग का नीरजा शेखर ने किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!