29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220313 WA0026
मनोरंजन

चैरिटी फोटो प्रदर्शनी ‘मैजिक मोमेंट्स: मरहबां- दुबई’ का आयोजन

Bundelikhabar

संतोष साहू

डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन ने किया आयोजन; विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के लिये जुटाएगी धनराशि

मुंबई। डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएसआर शाखा डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन ने विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के लिये धनराशि जुटाने के लिये ‘मैजिक मोमेंट्स: मरहबां- दुबई’ के 16वें संस्करण का अनावरण किया। फोटोग्राफी के शौकीन और बहुमुखी प्रतिभा के धनी, पद्मश्री विजेता डॉ. मुकेश बत्रा द्वारा आयोजित इस वार्षिक चैरिटी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन फिल्म स्टार मधु शाह और रीना रॉय ने किया। फोटोग्राफी की यह प्रदर्शनी पिरामल आर्ट गैलरी, एनसीपीए में 17 मार्च, 2022 तक दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

डॉ. मुकेश बत्रा एक प्रतिष्ठित होम्योपैथ हैं। वह अपने काम के चलते पूरी दुनिया का भ्रमण करते हैं और दृष्टिबाधितों के फायदे के लिये आकर्षक तस्वीरें खींचकर अपना शौक पूरा करते हैं। इस साल उनकी फोटोग्राफिक प्रदर्शनी मैजिक मोमेंट्स: विज़न बियॉन्ड साइट में वे कलात्मक तस्वीरें शामिल हैं, जो उन्होंने सोने के शहर (द सिटी ऑफ गोल्ड) दुबई में अपने दौरे के समय ली थीं।

इस पहल के बारे में मुख्य अतिथि और फिल्म स्टार मधु ने कहा कि डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन के माध्यम से डॉ. मुकेश बत्रा और उनकी टीम समाज के लाखों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाती है। डॉ. बत्रा ने हमेशा खुद को दूसरों की सेवा में समर्पित किया है। उनके जैसे जुनूनी डॉक्टर को अपने शौक को अपने आस-पास के लोगों की खुशी का कारण बनाते देखना सचमुच प्रशंसनीय है। मैं कई बार दुबई गई हूँ, लेकिन डॉ. बत्रा ने अपनी तस्वीरों में जिस तरह से इस शहर के सार को संजोया है, उसे देखकर मैं अभी फिर से दुबई जाना चाहती हूँ।

पद्मश्री विजेता और डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने कहा कि मैं बहुत आभारी हूँ कि भगवान ने मुझे लोगों की मदद करने का मौका दिया है। मैं इसके लिये भी शुक्रगुजार हूँ कि भगवान ने मुझे ऐसी प्रतिभा दी है, जिसके द्वारा मैं उसकी सभी रचनाओं की सुंदरता को देख सकता हूँ और जिसका इस्तेमाल समाज की सेवा के लिये कर सकता हूँ। निकॉन एमईए के निकॉन Z6II का अनुभव लेने के लिये आमंत्रित होना एक फोटोग्राफर के तौर पर मेरी उन्नति और फोटोग्राफी के लिये मेरी लगन का प्रमाण है।


Bundelikhabar

Related posts

भोलेबाबा की भक्ति में डूबी श्यामली लेकर आ रही हैं सावन पर विशेष गीत

Bundeli Khabar

महिला सशक्तिकरण को दर्शाती ‘जीना अभी बाकी है’ शॉर्ट फिल्म में दिव्यांका त्रिपाठी और मधुरिमा तूली

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी की फिल्म “सेल्फी” 24 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!