22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211028 WA0008
मनोरंजन

निर्माता निर्देशक की पसंदीदा स्टार बनी पूजा हेगड़े

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : पूजा हेगड़े ने श्रीदेवी को अपने रोल मॉडल के रूप में मानकर सिनेमा जगत में अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्हें नहीं पता था कि उनका करियर उनकी आइडल की तरह ही आगे बढ़ेगा। किंवदंती के समान, वह विभिन्न भाषाओं और फिल्म इंडस्ट्रियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं और वह हमेशा अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। दशहरा ब्लॉकबस्टर ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ देने के बाद, वह एक बैंकएब्ल स्टार के रूप में सामने आई हैं, जो अपने परफार्मेंस से कहानी को आकार देती हैं।
अपने नई पेशकश में, एक्ट्रेस ने एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जो हर उस मॉडर्न लड़की की भावनाओं को प्रतिध्वनित करती है, जो एक रिश्ते में अपनी बात कहने के लिए खुलकर सामने आती है। हर एक फिल्म के साथ खुद को आगे बढ़ाने वाली हेगड़े ने ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ के निर्देशक बोम्मरिलु भास्कर को ही नहीं, बल्कि आलोचकों और जनता को भी हैरान कर दिया है। उन्होंने रोमांस ड्रामा में एक दमदार परफॉरमेंस करके दर्शकों के साथ एक अलग तरह का कनेक्शन बनाया है।
बॉक्स ऑफिस पर अपने स्वर्ण समान स्पर्श के साथ भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करने वाली शख्सियत के रूप में पहचानी जाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपनी उदार फिल्मोग्राफी के साथ शानदार रेंज प्रदर्शित की है, जिसमें एक के बाद एक छः हिट फिल्में जैसे अरविंदा समिता वीरा राघव, महर्षि, गड्डालकोंडा गणेश, हाउसफुल 4, अला वैकुंठपुरमुलु और हाल ही में मोस्ट एलिजिबल बैचलर। अपनी झोली में इन तमाम तरह की ब्लॉकबस्टर हिट्स के साथ, पूजा ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना ली है। अब हर निर्देशक और निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। 
परिणामस्वरूप सबसे प्रसिद्ध मावेरिक्स और फिल्म निर्माता पूजा की स्टार उपस्थिति और अखिल भारतीय पहुंच पर भरोसा करने लगे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े थलापति विजय की ‘बीस्ट’, सलमान खान की ‘भाईजान’, रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’, चिरंजीवी के साथ ‘आचार्य’ और राम चरण, प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’ और महेश बाबू के साथ SSMB28 में नज़र आएंगी।


Bundelikhabar

Related posts

पवन सिंह भोजपुरी फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ से हुए बाहर, उनकी जगह लेंगे प्रिंस सिंह राजपूत

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘रज्जो’ से छोटे पर्दे पर पाखी हेगड़े की शानदार हाजिरी

Bundeli Khabar

साफ सुथरी फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं निर्देशक नरेश एस गर्ग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!