27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210820 WA00042
मनोरंजन

अभिनेत्री वन्दना गौतम ने इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड मे बिखेरा जलवा

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन हाल ही में मुम्बई एयरपोर्ट के पास स्थित सहारा स्टार होटल में आयोजित किया गया था। जहाँ सभी सर्वश्रेष्ठ हस्तियां अपने अपने पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे, जबकि कुछ कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के साथ उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक वन्दना गौतम ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीता।


अवार्ड शो में वन्दना गौतम रेड ड्रेस में गजब ढा रही थी। उन्होंने अपनी अदाओं का शानदार जलवा बिखेरा और अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार प्रकट किया।


साथ ही कहा कि यह पल मेरे लिये बड़ा ही खास था। काश इस वक्त मेरे माता पिता साथ होते तो खुशी दुगुनी हो जाती। अवार्ड प्राप्ति से प्रोत्साहन मिलता है, यह मायने रखता है और इससे जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वन्दना ने इन्टरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड टीम को धन्यवाद कहा।


Bundelikhabar

Related posts

मुग्धा गोडसे-आकाश हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डेविल्स नाइट’ में दिखेंगे साथ

Bundeli Khabar

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘भागवत गीता’ की स्क्रीनिंग मुम्बई में सम्पन्न

Bundeli Khabar

आमिर, आजाद और आम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!