40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

एनएसएस कैम्प में पहुँचे पतंजलि के योग प्रशिक्षक

Bundelikhabar

रिपोर्ट/सुधीर द्विवेदी सागर

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर मे आज लगातार तीसरे दिन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य स्तरीय सम्मानित लक्ष जादौन एवं पतंजलि के योग प्रशिक्षक श्री पवन कुमार विश्वकर्मा जी ने सूर्य नमस्कार से प्रारंभ करते हुए योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। उसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी की गई जिसमें स्वच्छता मतदान जागरूकता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त वातावरण निर्मित करने हेतु रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

परियोजना कार्य के तहत गुड़ा ग्राम में संचालित महा शिवरात्रि के मेले से उत्पन्न गंदगी को साफ किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर की सफाई भी की गई। भोजन के पश्चात बौद्धिक परिचर्चा सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित श्री अंकित चौरसिया जी के द्वारा अभिप्रेरित व्याख्यान में देश के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना में आस्था को स्वयं सेवकों से साझा किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हमेशा देश और समाज के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और यही प्रतिबद्ध स्वयंसेवक देश के सर्वश्रेष्ठ पदों पर आसीन होते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राहुल मुखुटि द्वारा किया गया एवं आभार स्वयंसेवक साहिल रावत द्वारा अभिव्यक्त किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: 22 अगस्त को मध्य प्रदेश रेंजर्स एशोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए पहुंचेंगे हमा डिपो

Bundeli Khabar

कांग्रेस पार्टी ने पानी,बिजली,सड़क को लेकर घेरा निगम कार्यालय

Bundeli Khabar

नोगांव पुलिस ने 02 अवैध 315 बोर के कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूस सहित 01को किया गिरफतार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!