26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0309 095328
मध्यप्रदेश

समाजसेवी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है समाज सेवा क्षेत्र में काम

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

7 महिलाओं के प्रयास से डेढ़ सौ महिलाएं जुड़ी समाजसेवी संगठन से

जबलपुर में प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान के द्वारा विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे है विगत 30 वर्षों में संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे संस्था की शुरुआत 7 महिलाओ द्वारा की गई थी वही आज 150 महिलाएं संस्था में जुड़ चुकी है वही इन 150 महिलाओं द्वारा समाज की अन्य महिलाओं की मदद के प्रयास किए जा रहे है।

संस्थान द्वारा महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे है वही संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम लगातार जबलपुर शहर में आयोजित किए जाते हैं वहीं संस्था की रानू शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार जबलपुर शहर में महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत सिलाई प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा कराया जाता है वही संस्था द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं जिन महिलाओं के परिजन नहीं हैं उनका पुनर्वास भी संस्थान के द्वारा किया जाता है।

ऐसी महिलाओं को रहने के लिए जगह भी संस्था के द्वारा दी जाती है वहीं संस्थान की उपाध्यक्ष और क्षितिज मॉडल स्कूल की डायरेक्टर श्यामा सिन्हा द्वारा लगातार 1996 से एक छोटे से स्कूल अपने कैरियर की शुरुआत की गई थी बाद में उन्होंने एक स्कूल की नींव रखी जिसमें अधिकतर शिक्षक महिलाएं हैं और उन शिक्षकों और श्यामा सिन्हा के द्वारा लगातार महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं श्यामा सिन्हा कहती हैं कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए उन्होंने स्कूल की शुरुआत की थी जिसके बाद बहुत से गरीब बच्चों को उनके द्वारा बेहतर शिक्षा दी गई जिसके बाद बच्चों का बेहतर विकास हो पाया है लगातार उनके द्वारा प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान और स्कूल से लगातार मदद गरीब महिलाओं एवं बच्चों की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

कुंडलपुर महोत्सव पर शासन-प्रसाशन की रहेगी पैनी नजर

Bundeli Khabar

बिजावर भ्रष्टाचार: कारण बताओ नोटिस गया केवल कागजों पर

Bundeli Khabar

साहित्य संस्था हिंदी साहित्य की शिल्पी जैन बनी राष्ट्रीय मंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!