29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0309 094738
मध्यप्रदेश

82 साल की बुजुर्ग महिला बनी युवाओं के लिए मिशाल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

आज भी साइकिल चला कर करती है अपना काम 50 से 60 किलोमीटर रोज साइकिल चलाती है शांति बाई

जबलपुर के गढ़ा में रहने वाली 82 साल की शांति बाई आज हर उस व्यक्ति के लिए मिशाल बनी हुई है जो कि बढ़ती उम्र से थक हराकर बैठ जाते है और सोचते है कि अब इस उम्र में कुछ नही किया जा सकता,82 साल की शांति बाई आज भी अपना हर काम स्वयं करती है,घर की साफ सफाई हो या फिर बाहर का काम सब कुछ वह खुद करती है यही कारण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विश्व महिला दिवस के दिन सम्मान करने के लिए दिल्ली बुलाया है,अरविंद केजरीवाल ने शांति बाई और उसके परिवार वालो के लिए टिकिट भी भेजा है……..

उम्र 82 साल की पर फर्राटे से चलाती है साइकिल…..
बुजुर्ग महिला शांति बाई आज अन्य महिलाओ के लिए प्ररेणा बनी हुई है,शांति बाई आज भी स्वयं काम करके अपना पालन पोषण कर रही है,शांति बाई की दो लड़कियां इसके बाद भी वह उनके पास न रहकर अलग रहती है और रोजाना साइकिल से सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक घर-घर जाकर काम करती है,इस दौरान बुजुर्ग शांति बाई रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साईकिल चलाती है,शांति बाई ने अपनी बेटी की सहेली उषा सोंधिया को गोद लिया है……..

अरविंद केजरीवाल ने भेजा निमंत्रण आए दिल्ली…..
दर्शल सोशल मीडिया में 82 साल की शांति बाई की फ़ोटो जमकर वायरल हुई,साइकिल में सवार वायरल फ़ोटो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँची तब उन्होंने शांति बाई को तलाश करने के लिए अपनी आईटी सेल टीम को तैनात किया,आईटी सेल ने शांति बाई को तलाश किया और उन्हें अब दिल्ली बुलाया गया है जहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान अरविंद केजरीवाल सम्मान करेंगे,शांति बाई ने बताया कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे बुलाया है क्योंकि आज तक किसी भी अधिकारी य सरकार ने मुझे नही बुलाया पर अरविंद केजरीवाल में मुझे निमंत्रण भेजकर ही मेरा सम्मान कर दिया है

भले ही 82 साल की शांति बाई मजबूरी में रोजाना 20-22 किलोमीटर रोजाना साइकिल चला रही हैं,पर उनका इस उम्र में भी साइकिल चलाना यह बताता है कि जीवन के लिए साइकिलिंग करना कितना फायदेमंद होता है, साइकिलिंग करने से न सिर्फ व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि सेहत भी बनी रहती है,साइकिलिंग से ताकत, समन्वय और संतुलन में सुधार होता है. रोजाना साइकिल चलाने से मानसिक स्वास्थ्य रोग जैसे अवसाद, तनाव और चिंता को कम किया जा सकता. साथ ही बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है.

वाइट – शांति बाई


Bundelikhabar

Related posts

हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 16 साल की सजा माफ कर दिलाया 42 लाख मुआवजा

Bundeli Khabar

एसीएस गृह डॉ. राजौरा एवं एडीजी श्री माहेश्वरी ने किया खरगोन का दौरा

Bundeli Khabar

डॉक्टर प्रोटेक्शन एक बार सवालों के घेरे में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!