26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1642045092764
मध्यप्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 33 वे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 33 वे दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल वही दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार संपन्न कराया गया और कार्यक्रम के दौरान 200 लोग ही कार्यक्रम में शामिल हुए वही महामहिम राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 33 वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए वही कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को महामहिम राज्यपाल ने अपना उद्बोधन दिया वही कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया और कार्यक्रम में है 200 व्यक्ति ही शामिल होने की अनुमति रही वही कार्यक्रम में 190 छात्रों को पीएचडी एक छात्र को डि लीट और 64 छात्र छात्राओं को 128 गोल्ड मेडल दिए गए वही कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कपिल देव मिश्रा ने बताया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 33 वा दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक था इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अतुल कोठारी मौजूद रहे जिन्होंने शिक्षा के विषय पर अपना महत्वपूर्ण उद्बोधन छात्र-छात्राओं को दिया वही महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी छात्र-छात्राओं को अपना उद्बोधन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को किस प्रकार से आगे कार्य करना है इस बारे में महामहिम राज्यपाल ने कुलपति कपिल देव मिश्रा से चर्चा की है।


Bundelikhabar

Related posts

नगर की बालिका ने हासिल किया जिले में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान

Bundeli Khabar

बंटी-बबली:नाबालिग प्रेमी का कर्ज चुकाने प्रेमिका ने लूटे 11 लाख

Bundeli Khabar

पाटन: युवाओं ने पेश की मानवता की मिशाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!