सागर/अभिलाष पवार
एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए है सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बंडा तहसील अतर्गत आने वाले ग्राम झारई में आरोपी अशोक सिंह बैस ने शादी के विवाद के चलते अपनी बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। एसडीओपी बण्डा उमराव सिंह ने अनुसार सुबह 08 बजे के करीब पिता और बेटी का विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई और पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां से आरोपी को हिरासत में ले लिया उक्त घटना की जानकारी लड़की की माँ ने दी। मृतिका लड़की की उम्र 30 बर्ष थी जो भोपाल में रहती थी जानकारी के मुताबिक लड़की ने भोपाल में रह कर बी फार्म की पढ़ाई की थी एवं पढ़ाई खत्म होने के बाद लड़की भोपाल में ही रह रही थी, अभी लोवक डाउन के चलते मृतिका अपने घर आई हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Home » पिता ने बेटी को मारी गोली
previous post

