23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 3
मध्यप्रदेश

हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: यूट्यूब से लेते थे ट्रेनिंग

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

वाहन चेकिंग के दौरान धनवंतरी नगर पुलिस की पकड़ में आए दो नाबालिग बदमाशों के पास कट्टा व चाकू मिले| पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों यूट्यूब से देखकर अवैध हथियार बनाते थे|

पूछताछ में हनुमान ताल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भी पुलिस को पता चल गया जिसके बाद पुलिस ने अवैध फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री जप्त की है|

धनवंतरी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हनुमानताल क्षेत्र निवासी दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा था|तलाशी लेने पर दोनों के पास एक कट्टा व एक चाकू मिला था|पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो एक ने बताया कि उसके पापा इलेक्ट्रीशियन है|

उसके घर में बहुत सारा सामान रखा हुआ है|वह नीचे वाले कमरे में यूट्यूब पर देख कर अवैध हथियार बनाता है| पुलिस को जब इस बात का पता चला| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झारिया एवं पुलिस की टीम ने हनुमान ताल में सैयद बाबा मजार के पास अवैध हथियार की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की|

जहां पर पुलिस को 3 कट्टे, 8 तलवार, बम फोड़ने वाली 5 गन, ड्रिल मशीन वेल्डिंग मशीन ग्राइंडर कटर सहित हथियार बनाने में काम आने वाले अन्य औजार मिले| पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री जप्त कर ली है|

कॉपर वायर से बना रहे थे बुलेट-
बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों ही नाबालिग शातिर बदमाश है| वह कॉपर वायर से बुलेट (कटाबन पिस्टल में लगने वाली गोली) भी बनाने का प्रयास कर रहे थे|


Bundelikhabar

Related posts

रेट लिस्ट न लगाये जाने पर दुकान संचालकों को नोटिस

Bundeli Khabar

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar

ज्ञानवापी में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शिवलिंग का करेंगी आखिरी सोमवार को जलाभिषेक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!