27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1640318560337
मध्यप्रदेश

छतरपुर:”एक शाम-एक ग्राम” अभियान

Bundelikhabar

छतरपुर/शमीम खान

कलेक्टर, एसपी ग्राम रनगुवां एवं बमारी पहुंचे, ग्रामीणों से चर्चा की, मतदाताओं पर दबाव डालने या डराने पर होगी कार्यवाही, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी

छतरपुर जिले में विभिन्न आयामों विशेषकर त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये शुरू किये गये ‘‘एक शाम-एक ग्राम’’ के अभियान में कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी सचिन शर्मा राजनगर जनपद के ग्राम रनगुवां एवं बमारी पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम डी.पी. द्विवेदी और एसडीओपी श्री मनमोहन सिंह बघेल, सीईओ जनपद श्री प्रीतपाल सिंह बागरी उपस्थित रहे। जहां ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं विशेषकर बांध निर्माण, पर्यावरण, टूरिज्म एवं पर्यटन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुये सुझाव प्राप्त किये गये।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने ग्रामीणों से अपील करते हुये कहा कि मतदान दिवस पर बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के सारे प्रबंध किये जा रहे है। कोई व्यक्ति यह न सोचे की वह किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिये मतदाताओं के ऊपर दबाव डाल सकता है और न किसी को डरा सकता है, जिस किसी व्यक्ति के मन ऐसे विचार आते है या ऐसा आचरण किया जाना पाएंगा तो उस व्यक्ति और अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।


Bundelikhabar

Related posts

भाजपा मण्डल अध्यक्ष पर कार्यवाही ना होने के चलते पत्रकारों ने सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Bundeli Khabar

सागर संभाग के कृषि यंत्र अब बिकेंगे विदेशों में

Bundeli Khabar

प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सद्भाव से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा- गृह मंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!