25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

ठगी: गढ़ा धन निकलवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी

Bundelikhabar

जबलपुर में दो महिलाओं द्वारा एक महिला को घर खरीदने और उसमें धन गड़ा होने की बात कहकर 40 लाख ठगने वाली महिलाओं के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने मामला पंजीबद्व किया है

जबलपुर/ब्यूरो

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलबाग के पास रहने वाली मंजुला मुसन्दे नामक महिला स्टूडियो चलाती है। पीडिता मंजुला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि भरतीपुर में रहने वाली कमला सोनकर और किरण सोनकर ने उसे अपना पनागर मकान बेचने की बात कही और बताया कि उस घर मे सोना गढ़ा हुआ है अगर वँहा पर पूजा पाठ कराई जाए तो गढ़ा हुआ धन निकलेगा और उसे फायदा होगा। धन निकालने के लिए आरोपी दोनों महिलाओं ने पीड़िता से तकरीबन 40 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन उसे न तो घर मिला और न ही धन। पीड़िता ने अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बेलबाग पुलिस को इसकी जांच कर कार्यवाही के लिए कहा है। बेलबाग पुलिस ने ठगी करने वाली दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं जादू टोने के नाम पर लोगो से ठगी करती है।


Bundelikhabar

Related posts

हर अनाथ बच्चे को सनाथ बनाएंगे मामा जी

Bundeli Khabar

भव्यता के साथ विश्राम हुआ श्री राम कथा महोत्सव

Bundeli Khabar

एनएच 86 पर गुलगंज में गंदगी का अंबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!