34.8 C
Madhya Pradesh
May 4, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

5 मार्च, शनिवार को शुक्ल और प्रजापति नाम के शुभ योग बन रहे हैं। आज सिंह राशि वाले लोगों के लिए ग्रह-स्थिति अच्छी रहेगी। कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बदलाव के अच्छे मौके मिलेंगे। कुंभ राशि वाले लोगों को अचानक फायदा हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के भी योग बनेंगे। मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। इससे आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कारण बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल हो कर ले ,इससे उत्तम रिजल्ट मिलेंगे। निवेश करने की अगर कोई प्लानिंग है, तो फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- किसी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी उत्पन्न करने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर संबंधी रुकावटें आने पर हतोत्साहित ना हो। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी। व्यवसाय- किसी कर्मचारी या बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहे विवाद का हल निकलेगा। बिजनेस में उचित गति भी आएगी। व्यवसायिक कार्यों में बनाई गई योजनाओं का उत्तम फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट के प्रति उचित योगदान देने से सराहना मिलेगी। लव- घर परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- प्राकृतिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। असंतुलित भोजन की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर व्यतीत करें इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। साथ ही किसी योजना के क्रियान्वित होने से मन में खुशी और सुकून रहेगा। नेगेटिव- समय आपके पक्ष में है। परंतु निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं की उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। व्यवसाय- इस समय वर्तमान बिजनेस पर ही अपना ध्यान रखें। व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। स्वास्थ्य- अपनी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी गंभीरता से लें। जोड़ो में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। तथा कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएंगे। नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। आप का सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपने चीजों की स्वयं देखभाल करें। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें। और अपना उचित इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अपने सपनों और उम्मीदों को साकार करने का दिन है। परंतु दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और अमल करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही हैं। साथ ही रुका हुआ कोई सरकारी काम भी हल हो सकता है। नेगेटिव- आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहने से मन कुछ उदास रह सकता है। बेहतर होगा कि संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। कर्मचारियों से संबंध खराब ना करें। उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में दिक्कतें रह सकती हैं। की गई मेहनत के उचित नतीजे न मिलने से मन में चिंता रहेगी। मीडिया और रचनात्मक बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा काम करने की वजह से मुनाफा कमा सकते हैं। लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को दूषित भी कर सकते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गिरने या चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज ड्राइव ही ना करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन समय तैयार कर रही हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होती जा रही है। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध बनाकर रखने में आपके प्रयास जरूरी हैं। फोन और मित्रों में ही व्यस्त रह कर अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी आप की मनमर्जी और अति आत्मविश्वास आपको धोखा दे सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार आने की आने की संभावना नहीं है। फिर भी जरूरत अनुसार काम बनते जाएंगे। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। जमीन जायदाद संबंधी उत्तम डील होने की भी संभावना है। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अतिरिक्त कार्यभार के कारण सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- आपका कोई सपना साकार होने वाला है इसलिए खूब जमकर मेहनत करें। ग्रह स्थिति आपके लिए कई शुभ अवसर बना रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। नेगेटिव- आलस और सुस्ती की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। क्योंकि इस वजह से कई कार्यों में विलंब हो सकता है। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंधों पर असर पड़ सकता है। इसलिए अपने बोलचाल का लहजे में सुधार भी लाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगीयों का उचित सहयोग बना रहेगा। बाहरी स्त्रोतों से चल रही बातचीत का नतीजा सामने आएगा। शुभ अवसर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बदलाव संबंधी मौके मिले, तो तुरंत हासिल करना चाहिए। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा क्योंकि घर परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। उचित खानपान और आराम लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आप पर बना रहेगा। उनका आदर सत्कार बनाए रखें। संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता आपकी मनोज दीदी को कुछ विचलित कर सकती हैं। इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाए। व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन तरीके से चलती रहेंगी और लाभ के भी मार्ग प्रशस्त रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। लव- परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेंगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय अनुसार अपना चेकअप करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव– घर में नवीनीकरण तथा साज-सज्जा को लेकर परिवार जनों के साथ कुछ योजनाएं बनेगी। तथा घर में उत्साह का माहौल रहेगा आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परंतु इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे, इसलिए आराम और मौज मस्ती में ध्यान ना दे कर अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें। नेगेटिव- किसी तरह के नुकसान अथवा खास वस्तु के चोरी होने की भी स्थिति बन रही है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता बनाकर रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल हो जाने से मान सम्मान और तरक्की मिलने की भी संभावना है। लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है। स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन को लेकर कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। मन मुताबिक कार्य बनते जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। साथ ही कुछ पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से नजदीकी संबंधों में भी आएगी। इसलिए अपने विचारों पर मनन भी करते रहे। व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में जरूरी फैसले लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। इस अवस्था में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लव- अपना व्यवहार मधुर बनाकर रखें। वरना प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार और सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय से आप जिस कार्यों को लेकर प्रयासरत थे, आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा। नेगेटिव- अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं। कभी-कभी आपका शंकालु प्रवृत्ति परेशानियां भी खड़ी कर देती हैं। कोई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा रुक जाने से मन परेशान रहेगा। भावनाओं मैं आकर कोई भी निर्णय ना ले। व्यवसाय- बिजनेस में बाहरी स्रोतों से बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कामों में संपर्कों को और मजबूत करने में समय लगाएं। पेपर और डॉक्यूमेंट कंप्लीट रखें। कोई इंक्वायरी आदि होने की स्थिति बन रही है।
लव- पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ थकान की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद कुछ अचानक लाभ जैसी स्थितियां बनेंगी तथा इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी उर्जा का भरपूर उपयोग करें। नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे। परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी। बहुत ज्यादा सोच विचार करने में समय ना लगाएं। तथा अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आप के लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न करेंगे। इसलिए लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहे। इस समय कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। प्रणय संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी। काम के साथ-साथ आराम भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज​​ दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही बेहतरीन होने वाली है इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना ले। आपके काम बेहतरीन तरीके से बनते जाएंगे। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल करने की जरूरत है। परंतु भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों और अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर उचित ध्यान दें। माल से संबंधित कोई कंप्लेंट आने से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें कि कोई काम गलत होने से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। लव- दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा। जिससे सबको खुशी और प्रफुलता रहेगी। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से मान-हानि होने की भी आशंका है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा ही आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

75 साल बाद शनि अमावस्या पर बन रहा यह योग-संयोग

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!