27.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0108 151918
मध्यप्रदेश

गड़बड़ घोटाला: धान खरीदी निकला भूसा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर केसली में दिगम्बर स्व-सहायता समूह के धान खरीदी केंद्र पर धान की खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। केंद्र पर धान के नाम पर भूसा खरीदा जा रहा था। धान की बोरियों में भूसे की मात्रा अधिक और धान कम थी। बोरियों का वजन भी 40 किलोग्राम न होकर 15 से 20 किलोग्राम ही निकला। जबकि नियम के मुताबिक एक बोरी का वजन 40 किलोग्राम और जूट के वारदाने का वजन 500 से 600 ग्राम होना चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों ने केंद्र पर रखी करीब 30 हजार धान की बोरियां जब्त कर ली गई है। केसली तहसीलदार कैलाश कुर्मी ने बताया कि केसली मंडी में चल रहे धान खरीदी केंद्र पर धान में भूसे के मिलावट होने की सूचना मिलने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में धान की बोरियों में भूसे की मात्रा अधिक मिली और बोरियों का वजन कम मिला। जांच के दौरान खुले में पड़ी 30 हजार बोरियों की गिनती की चुकी थी। 30 हजार बोरियों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है।

जांच टीम पहुंची तो केंद्र प्रबंधक मौके से भागा
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे ने बताया कि केसली मंडी में दिगम्बर स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए यह धान खरीदी केंद्र आवंटित किया गया था। टीम जब जांच करने पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। केंद्र प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर मौके से भाग गए। जांच के दौरान बोरियों में धान की जगह भूसे की मात्रा अधिक मिली और बोरियों में धान काफी कम भरी थी। केंद्र पर 50 बोरियों की रेंडमली जांच की गई तो इनमें धान की मात्रा 40 किलोग्राम की जगह 15 से 20 किलोग्राम ही पाई गई। पूरे मंडी परिसर में खुले में बोरियां फैली हुई हैं। खरीदी केंद्र पर धान साफ करने के लिए ग्रेडर व सफाई की अन्य मशीन भी मौके पर नहीं मिली। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

महिला समूह के केंद्र का संचालन कर रहे थे पुरुष
केसली मंडी में धान खरीदी केंद्र महिला समूह के नाम पर आवंटित हैं लेकिन पुरुष इस केंद्र को चला रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि कोई अतिशय जैन नाम का व्यक्ति इस केंद्र पर खरीदी कर रहा था। जांच टीम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे, तहसीलदार कैलाश कुर्मी, नायब तहसीलदार सुजता विश्वकर्मा और टीआई कृपाल मार्को समेत अन्य मौजूद थे।

इसी प्रकार की धान केसली गौरझामर देवरी सुर्खी एवं अन्य केंद्रों पर घटिया किस्म की धान खरीदी जा रही है जो कई वेयरहाउस में जमा की गई है अधिकारियों को बेयर हाउस की जांच करनी चाहिए


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

केन्ट वासियों को उनका हक दिलाने कांग्रेस का चरण वध्य आन्दोलन शुरू

Bundeli Khabar

लोकसेवा केंद्रों में अब नही होंगे आवेदन निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!