29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2
मध्यप्रदेश

15 अगस्त को वन अधिकारियों और वनकर्मियों को दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह का वन विभाग ने किया बहिष्कार

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन और मध्य प्रदेश के अन्य वन कर्मचारी संगठनों ने 15 अगस्त 2022 को वन अधिकारियों और वनकर्मियों को दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह का किया बहिष्कार

प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वन्य जीव एवं वन संरक्षण और बानकी कार्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यालय भोपाल एवं जिला स्तर पर वन सुरक्षा एवं अन्य उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दिए जाने वाले पुरुष्कार, प्रसस्ति पत्र, एवं अन्य पारितोषिक समारोह का मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश के अन्य वन कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर सभी के द्वारा सामूहिक रूप से बहिष्कार किया गया और 9 अगस्त 2022 को लटेरी वन परिक्षेत्र में घटित घटना के विरोध में सम्मान को लेने से साफ इंकार कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बावजूद रेंजरों सहित सभी वनकर्मियों ने लटेरी घटना के सुरवीर वन अधिकारियों और वनकर्मियो के सम्मान में उक्त कार्यक्रम एवं कार्यक्रम में प्रदाय किए जाने वाले प्रशस्ति पत्र को वन अधिकारियों एवं वन कर्मियों ने विनम्रता पूर्वक बहिष्कृत कर दिया।

विदित हो की हाल ही में लटेरी में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शासकीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान वन सुरक्षा में मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग में एक अपराधी की मृत्यु हो गई थी | जिसमे वन अधिकारियों और वनकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल अभिरक्षा में बिना मजिस्ट्रियल जांच के निरुद्ध कर दिया गया ।

जिसके कारण समस्त वन अधिकारियों एवं वन कर्मियों के द्वारा हुई इस पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रशस्ति पत्र लेने से इंकार कर दिया गया और संगठन के आह्वान पर कल दिनांक 16 अगस्त 2022 को समस्त फील्ड स्टाफ प्रदाय किए गए शासकीय हथियार भी अपने-अपने जिला मुख्यालय अर्थात बनमंडल में जमा करने जा रहा है जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को एसोसिएशन और संगठन के माध्यम से पूर्व में भेजी जा चुकी है ।

आज के विरोध स्वरूप 16 सर्किल से लगभग 50 से भी अधिक वन मंडल के वन अधिकारी और वन कर्मचारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र का बहिष्कार किया गया है जिसको अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ है इसी तारतम्य में कल अस्त्र शस्त्र जमा करने के लिए स्थानीय स्तर पर पहले रैली का आयोजन किया जाएगा उसके उपरांत ज्ञापन देते हुए अस्त्र शस्त्र जमा किए जाएंगे।-शिशुपाल अहिरवार, अध्यक्ष मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन

Screenshot 2022 0815 142707


Bundelikhabar

Related posts

गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रशासन एवं पुलिस ने देखी शहर की व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक निर्देश

Bundeli Khabar

म.प्र. रेंजर्स एसोशिएशन ने सिरमौर जनपद सीईओ के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही की माँग की

Bundeli Khabar

अल्टरनेट तरीके से खुलेगें बाज़ार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!