16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1646330061341
देश

रूस-यूक्रेन संग्राम के बीच ऑपरेशन गंगा लगातार जारी

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की “ऑपरेशन गंगा” के तहत सुरक्षित भारत वापसी जारी है। आज बुखारेस्ट, रेज़ज़ो और बुडापेस्ट से मध्यप्रदेश के रहने वाले छात्रों को फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली लाया गया, जहां मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की

मध्यप्रदेश भवन के अधिकारियों द्वारा छात्रों को घर तक पहुंचाने के लिए फ्लाइट एवं ट्रेन टिकट का प्रबंध किया गया। अधिकारियों ने उमरिया जिले के सागर मोर्गे को दिल्ली से कटनी के लिए टिकट प्रदान किया गया।

कपिल पाटीदार (उज्जैन), कविश कलमोडिया (उज्जैन) और प्रतिष्ठा शर्मा (इंदौर) को दिल्ली से इंदौर के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था मध्यप्रदेश भवन के द्वारा की गई। जबलपुर की रिजा अंजुम अंसारी को दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट टिकट मध्यप्रदेश भवन के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

प्रधानमंत्री ने इन्दौर के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लिया जायजा

Bundeli Khabar

पहली स्वदेशी मिसाईल नेवल एंटी शिप का सफल परीक्षण

Bundeli Khabar

वीपी सिंह को भारतरत्न देने की माँग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!