16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220718 WA0011
देश

जे.ई.ई. परिणाम: चिंतला कार्तिकेय कृष्णा ने हासिल किये 99.96 प्रतिशत

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) ने 11 जुलाई 2022 को सत्र -1 के लिए जे.ई.ई मेन रिजल्ट 2022 जारी किया है। पीडब्ल्यू (फ़िज़िक्सवाला) के छात्र चिंतला कार्तिकेय कृष्णा ने 99.96 प्रतिशत हासिल किये। चिंतला कार्तिकेय कृष्णा पीडब्ल्यू ‘मंज़िल; के लाइव बैच के छात्र हैं। पीडब्लू के 300 से अधिक छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर हासिल किये हैं। तेलंगाना, यूपी, बिहार, पंजाब और दिल्ली के टॉपर छात्र, पी.डब्लू. बैच में शामिल हैं। इन छात्रों ने मुख्य रूप से ऑनलाइन लाइव कक्षाओं के माध्यम से अध्ययन किया और पीडब्लू के पाठ्यक्रम दिशानिर्देशों का पालन किया।

तेलंगाना के चिंतला कार्तिकेय कृष्णा ने कहा, “अगर अलख सर की कक्षा नहीं होती तो मुझे नहीं पता कि मैं ये अंक हासिल कैसे कर पाता। परीक्षा की तैयारी के लिए मैने मॉक टेस्ट के प्रश्नपत्रों को हल करने के अलावा, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन भी किया। मैं जेईई एडवांस के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लेने की योजना बना रहा हूं।

पी.डब्लू के अन्य टॉपर्स में यक्कलदेवरा वेंकट श्री आदित्य 99.94 पर्सेंटाइल के साथ, जैनाम रवानी 99.92 पर्सेंटाइल, अनिकेत गुप्ता 99.89 पर्सेंटाइल क्रमशः नाम शामिल हैं।
जे.ई.ई. मेन पास करने वाले छात्र बी.टेक. और बी.ई. के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के पात्र हैं। शीर्ष 2.5 लाख में रैंक पाने वाले लोग, आईआईटी प्रवेश परीक्षा – जे.ई.ई एडवांस मे उपस्थित होने के पात्र हैं। वर्तमान में, छात्र दूसरे प्रयास की परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं और बेसब्री से सूची और कट-ऑफ अंक योग्यता देखना चाहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

संदीप मारवाह चौथी बार लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुए शामिल

Bundeli Khabar

दृष्टिहीनों की प्रतिभा को लोगों के समक्ष लाने के लिए नयन फाउंडेशन ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की स्थापना : नैना कुट्टप्पन

Bundeli Khabar

5 करोड़ के नकली नोटों का जखीरा बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!