26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220303 WA0039
मध्यप्रदेश

22 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त

Bundelikhabar

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल की ठेका कंपनी यूडीएस ने निकाला 22 सफाई कर्मियों को काम से

कर्मचारियों ने लगाया था कंपनी पर पीएफ के पैसे हड़प करने का आरोप

जबलपुर/ब्यूरो

महाकौशल के सबसे बड़े हॉस्पिटल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में यू डी एस ठेका कंपनी का ठेका सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चल रहा है पर कंपनी द्वारा मनमाना तरीका कर्मचारियों के साथ अपनाया जा रहा है कभी भी ठेका कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को काम से निकाल दिया जाता है।

ताजा मामला ठेका कंपनी में कार्यरत 22 सफाई कर्मियों का है जिन्हें बिना कारण ही ठेका कंपनी द्वारा कान से निकाल दिया गया वही कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका कंपनी द्वारा हमेशा इसी तरह से उन्हें काम पर से निकाल दिया जाता है और फिर दोबारा से उन्हें काम पर चार-पांच महीने बाद रख लिया जाता है यह पूरा कार्य कर्मचारियों का पीएफ का पैसा डकार ने के लिए ठेका कंपनी के अधिकारियों द्वारा किया जाता है पर मनमानी में ठेका कंपनी पर मेडिकल प्रबंधन का कोई जोर नहीं चलता दिख रहा है कर्मचारी जब अपनी शिकायत मेडिकल प्रबंधन के पास लेकर जाते हैं तब उन्हें कह दिया जाता है कि आपका कंपनी के ऑफिस में जाकर संपर्क करें अब कर्मचारी अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं इसको लेकर कर्मचारियों में रोज व्याप्त हो चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

जनसुनवाई में जहर खाकर पहुंची महिला एसपी ऑफिस में मचा हड़कंप

Bundeli Khabar

छतरपुर कलेक्टर ने विद्युत बिभाग की समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे महामहिम राज्यपाल महोदय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!