25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1645980908614
मध्यप्रदेश

सफल रेस्क्यू के बाद भी बोरबेल में गिरे बच्चे की मौत

Bundelikhabar

ग्राम बरखेरा बेस में बोरवेल के गड्ढे में गिरे बच्चे का रेस्क्यू पूरा, जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया
दमोह/ब्यूरो

पटेरा तहसील के ग्राम बरखेरा बेस में बोरवेल के गड्ढे में गिरे बच्चे का रेस्क्यू शाम 6:33 बजे पूरा कर लिया गया। मौके पर विधायक पीएल तंतवाय, कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार विकास अग्रवाल, एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह, टीआई पटेरा एसबी मिश्रा, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडर हर्ष जैन, कंपनी कमांडर रजनी खटीक, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे व योगेश विश्वकर्मा और एसडीआरएफ की मौजूद रहे।

एसडीआरईएफ की टीम साकुशलता से मासूम प्रिंस को निकालने में सफल रही, जैसे ही टीम ने प्रिंस को निकाला उसे सीबीएमओ पटेरा और मेडिकल टीम एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अस्पताल में परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है, बीएमओ डॉ अशोक बरौनिया ने इस आशय की जानकारी दी।

ज्ञातव्य है जिले की तहसील पटेरा के ग्राम बरखेरा बैस के एक खेत मे बने बोरवेल में करीब 3 वर्ष का एक बच्चा प्रिंस आठ्या पिता धर्मेंद्र आठ्या के दोपहर में करीब 1 बजे गिरने की खबर मिलने पर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य की टीम ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए निकालने की कार्यवाही की। बच्चा करीब 10 से 15 फीट में फंसा था, जिसे जेसीबी व पोकलेन रेस्क्यू टीम की मदद से निकलकर स्वास्थ्य टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। रेस्क्यू करीब 5 घंटे चला जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य एवं रेस्क्यू टीम ने अथक परिश्रम कर बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला।


Bundelikhabar

Related posts

भाजपा मण्डल अध्यक्ष पर कार्यवाही ना होने के चलते पत्रकारों ने सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Bundeli Khabar

कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Bundeli Khabar

छतरपुर: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!