27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626324462704
मध्यप्रदेश

सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि जिला बनेगा टीकमगढ़

Bundelikhabar

टीकमगढ़ को बनाया जाएगा संपूर्ण सुकन्या समृद्धि जिला: कलेक्टर
बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित

टीकमगढ़/ब्यूरो

यह है खास- बिजावर के बालक.....

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में टीकमगढ़ जिले को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि जिला बनाने एवं जिले की 10 वर्ष से कम उम्र की सभी बेटियों को भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रारंभ की गई सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्विवेदी ने जिला प्रशासन के सहयोग से टीकमगढ़ जिले में प्रत्येक बेटी को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
द्विवेदी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी एवं सहायक अधीक्षक डाकघर टीकमगढ़ विनय श्रीवास्तव, पोस्ट मास्टर टीकमगढ़ राकेश मिश्रा, मेल ओवरसियर बालाराम रिछारिया एवं राकेश रिछारिया के द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें अगले एक माह में टीकमगढ़ जिले में प्रत्येक बेटी को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना से जोड़ने के लिए डाक विभाग के जिले में संचालित 167 शाखा डाकघरों के कर्मचारी एवं जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र एक साथ मिलकर अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि खाते का लाभ प्रत्येक पात्र कन्या को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि सुकन्या समृद्धि योजना का प्रारंभ वर्ष 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था जिसमें 10 वर्ष तक की कन्या के खाते खोले जाते हैं जिसका उद्देश्य बेटी की शादी और उसकी पढ़ाई के लिए बचत को प्रोत्साहित करना है । जिसमें 250 से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक 1 वर्ष में जमा किए जा सकते हैं जिस पर सरकार के द्वारा 7.6 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाता है। इस खाते से बेटी के 18 वर्ष होने पर उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत राशि एवं बेटी की शादी होने पर पूर्ण राशि निकाली जा सकती है।

FB IMG 1626324453403

Bundelikhabar

Related posts

श्री राधा निकुंज विद्या भवन में हुई फ़िल्म की शूटिंग

Bundeli Khabar

आरटीओ मौन: मोटी कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक

Bundeli Khabar

छतरपुर: होनहार बच्चों को अब निशुल्क मिलेगी आईएएस और पीएससी कोचिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!