23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

देर रात लिया बरगी बांध के गेट खोलने पर निर्णय

Bundelikhabar

देर रात लिया जायेगा बरगी बांध के गेट खोलने पर निर्णय
लोगों से नर्मदा के तटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील

जबलपुर/ सजल सिंघई

बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश कम होने की वजह से इसका जल स्तर फिलहाल स्थिर हो गया है । गुरुवार 16 सितम्बर की शाम 6 बजे की स्थिति में बांध का जल स्तर 422.05 मीटर रिकार्ड किया गया है। बांध प्रबंधन द्वारा बांध के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में देर रात कभी भी बांध के जलद्वार खोले जाने पर निर्णय लिया जा सकता है । इसलिए सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नर्मदा के तटों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

रानी अवंती बाई लोधी सागर बांयी नहर प्रकोष्ठ के अधीक्षण यंत्री डीएस ठाकुर ने बताया कि बरगी बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 422.76 मीटर है। उन्होंने बताया कि बरगी बांध के ऊपरी तटीय इलाकों से बांध में फिलहाल पानी की आवक कम हुई है। इसलिए बांध में पानी की आवक पर नजर रखी जा रही है। बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोले जायेंगे। गेट खोलने पर नर्मदा नदी के तटीय इलाकों में एक मीटर से डेढ़ मीटर तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसलिए नर्मदा के तट में रहने वाले सभी लोगों से नर्मदा के तट से सुरक्षित दूरी बनायें रखने का आग्रह किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न होने पाये।


Bundelikhabar

Related posts

रन फ़ॉर यूनिटी के लिए दौड़ा पुलिस प्रशासन

Bundeli Khabar

खुला रिजल्ट: छोटे छोटे बच्चों को मिला परीक्षा का परिणाम

Bundeli Khabar

इंदौर की मॉडल एक्ट्रेस सीमा सूर्यवंशी ‘मिस इंडिया 2022’ की बनी विजेता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!