23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20220225 155616829
मध्यप्रदेश

वेदांश की यूक्रेन से होगी जल्द वापिसी: कलेक्टर ने की बात

Bundelikhabar

रिपोर्ट/ सुधीर द्विवेदी सागर

कलेक्टर ने वीडियो कॉल से की वेदांश से बात, राज्य शासन से बात कर, देश लौटने की कर रहे व्यव्स्था,यूक्रेन में अध्ध्ययनरत सागर के वेदांश हैं पूर्णतः सुरक्षित, बस से पहुंचेंगे पोलैंड

युद्ध के हालातों से जूझ रहे यूक्रेन में अनेक भारतीय छात्र भी फंसे हुए हैं। ऐसे ही एक छात्र सागर जिले के वेदांश खरे हैं। वेदांश से कलेक्टर दीपक आर्य ने आज सुबह बात की और उनसे उनकी खैरियत की खबर ली। वेदांश ने बताया कि वे पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और कलेक्टर आर्य से बात करने के बाद उन्हें भरोसा है कि, वे जल्द ही अपने देश लौटेंगे। कलेक्टर दीपक आर्य ने वेदांश को आश्वासन दिया है कि वे राज्य शासन से बात कर उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।

IMG 20220225 WA0023

उल्लेखनीय है कि, एकता कॉलोनी, सागर के निवासी वेदांश खरे पिता संदीप खरे, जो वर्तमान में यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, वेदांश खरे से बात करने पर जानकारी मिली है कि उन्होंने इंडियन एमबेसी से बात की है। उन्हें बस के माध्यम से पोलैंड बॉर्डर पर ले जाया जा रहा है। जहां से भारत सरकार के द्वारा जो भी व्यवस्था कराई जाएगी उसके माध्यम से वे अपने देश लौटेंगे। वेदांश के पिता संदीप खरे ने बताया कि वेदांत पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बरगी विधानसभा में कॉलेज और उच्च शिक्षा को लेकर ज्ञापन

Bundeli Khabar

झूठ और भ्रम फैला रही कांग्रेस को बेनकाब करें कार्यकर्ता- बी.डी. शर्मा

Bundeli Khabar

पूर्व मन्त्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया के शिवाजी वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!