28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0518 091700
मध्यप्रदेश

बरगी विधानसभा में कॉलेज और उच्च शिक्षा को लेकर ज्ञापन

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट ऑफिस में दिया सैकड़ों की संख्या में स्थानीय छात्र छात्राओं ने ज्ञापन

बरगी विधानसभा अंतर्गत एक भी कॉलेज ना होने के चलते सैकड़ों की संख्या में बरगी विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है जिसको लेकर बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने विधायक संजय यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सबसे पहले गुलाब का फूल देते हुए कॉलेज खोले जाने को लेकर सबसे पहले गुलाब का फूल देते हुए आग्रह कर ज्ञापन सौंपते हुए बरगी विधानसभा क्षेत्र के छात्र छात्राओं की समस्याओं को जिला प्रशासन के सामने रखा वहीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी कॉलेज ना होने से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है जिसको लेकर लगातार उनके द्वारा विधानसभा में भी यह बात रखी गई वहीं बरगी विधानसभा में कॉलेज भी स्वीकृत बहुत समय पहले हो चुका था पर अभी तक बिल्डिंग भी नहीं बन पाई जिसको लेकर आज वह जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याएं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से के अवगत कराया गया जहाँ बरगी विधानसभा के विधायक संजय यादव ने कहा की जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव ने बताया कि छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर मेट्रो बस की शुरुआत भी की गई थी छात्रों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया जो छात्र शहर जाकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए मेट्रो बस का भी इंतजाम भी नही हो पा रहा इसलिए बरगी विधानसभा क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है 15 दिनों के अंदर अगर कॉलेज का कार्य शुरू नहीं होता तो बरगी विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

वही इस संबंध में कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा की इस संबंध में शासन को पहले भी पत्र भेजा गया है वही इस संबंध शासन से चर्चा कर जल्द निराकरण निकाला जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

प्रभारी मंत्री ने किया टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Bundeli Khabar

नौरादेही अभ्यारण से 1 दर्जन गॉंव होंगे विस्थापित

Bundeli Khabar

सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- जिला पंचायत सीईओ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!