23.7 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0225 091044
मध्यप्रदेश

50 एकड़ बन रगे डेयरी स्टेट का हुआ लोकार्पण

Bundelikhabar

जबलपुर के खमरिया में हुआ डेयरी स्टेट का लोकार्पण, 50 एकड़ में बनाया जा रहा है डेयरी स्टेट, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह लोधी ने किया डेयरी स्टेट का लोकार्पण

जबलपुर/ब्यूरो

-जबलपुर में प्रदेश का पहला डेयरी स्टेट विकसित किया गया है। 50 एकड़ में फैले परिसर में 70 प्लाट डेयरी संचालकों को मिलेगा। जिसका लोकार्पण आज सुबह 11:30 बजे खमरिया स्थित डेयरी स्टेट परियोजना में किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अध्यक्षता में लोकार्पण हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष कार्य परिषद मप्र गोपालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वनंद गिरि के साथ राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव मौजूद रहेंगे।

Screenshot 2022 0225 091059

गौरतलब है इस परिसर में 10 हजार पशु रखे जा सकते हैं। डेयरी से निकलने वाली गोबर से यहां बिजली बनाने का प्लांट भी स्थापित हो रहा है। 50 पैसे प्रति वर्गफीट और 40 हजार रुपए धरोहर राशि लेकर 10 वर्षों तक प्लाट आवंटित होगा। शहर से 2.5 किमी दूर नीमखेड़ा के पास खम्हरिया में ये डेयरी स्टेट विकसित किया गया है। 2010-11 में इसी परियोजना के लिए नगर निगम ने 125 करोड़ की राशि मांगी थी। मप्र राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम ने इसे 10 करोड़ रुपए में तैयार किया है। परिसर में 2 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी और 200 घन मीटर क्षमता का गोबर गैस प्लांट भी बनाया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

चल रहा है मनरेगा का काम, किन्तु मजदूर बेरोजगार घूम रहे हैं

Bundeli Khabar

खुजराहो नृत्य समारोह का हुआ भव्य समापन

Bundeli Khabar

लहरिया सेमरा कांड: सागर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!