25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211004 WA0011
मध्यप्रदेश

पाटन में हुआ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव एवं कायाकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन द्वारा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी श्री आदर्श विश्नोई के नेतृत्व में आज मेरा अस्पताल मेरी जिम्मेदारी के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

IMG 20211004 WA0010

एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वच्छ नगर स्वस्थ नगर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु रैली ने नगर का भ्रमण किया प्रत्येक घरों में स्वच्छता संबंधित पंपलेट पहुंचाए गए, रैली की शुरुआत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से जनजागरूकता स्लोगन के साथ प्रिंटेड टी शर्ट वितरण से हुई उसके पश्चात संपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए समापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

बीएमओ डॉ. आदर्श बिश्नोई द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया नगर परिषद सीएमओ नीलम चौहान ने नगर वासियों से स्वच्छता हेतु अपील की I
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के एनसीसी कैडेट्स छात्र- छात्राएं, गणमान्य नागरिक गण, नगर परिषद का अमला, विभागों के अधिकारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य गण शामिल हुए I


Bundelikhabar

Related posts

पोर्टल एप के जरिये घर बैठे पाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Bundeli Khabar

जिला दंडाधिकारी ने की दो अपराधियों पर एनएसए की कार्यवाही

Bundeli Khabar

देशी शराब दुकान के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!