23.1 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA0006
देश

रिश्वतकांड : 10 हजार की रिश्वत लेते धराया गया लिपिक

Bundelikhabar

राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छपरा सदर अस्पताल लिपिक राकेश कुमार को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

शौकत अली/बिहार
पटना : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित सदर अस्पताल में कार्यरत लिपिक राकेश कुमार को एक डाक्टर से कथित तौर पर 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया।


पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और छपरा सदर अस्पताल में कार्यरत डाक्टर संजीव कुमार ने शिकायत की थी कि राकेश कुमार द्वारा बकाया मकान किराया, परिवहन भत्ता एवं एसीपी लाभ का अंतर राशि का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक सत्यापन के क्रम में डाक्टर संजीव द्वारा लगाए गए आरोपों को सही सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अरूण पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने अभियुक्त राकेश को 10,000 रूपये कथित तौर पर रिश्वत लेते छपरा सदर अस्पताल परिसर से सोमवार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद अभियुक्त को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

पडोसियों के हालातों से देश को सीख लेना आवश्यक

Bundeli Khabar

कन्या पूजन के साथ हुई राष्ट्रीय महिला खो-खो खिलाड़ियों की विदाई

Bundeli Khabar

अफसरशाही में परिवर्तित हो गई है आक्रान्ताओं की गुलामी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!