25 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220219 WA00022
मनोरंजन

वेब शो अनदेखी सीजन 2 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। सोनी लिव अपनी एड्रेनलाइन रोमांचक थ्रिलर ‘अनदेखी’ के दूसरे सीज़न के साथ लौट रहा है। अटवाल और उनके विरोधी पूरी ताकत से बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। इस शो की कहानी दूसरे सीज़न में जबरदस्त मोड़ लेती हुई नज़र आयेगी जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। अनदेखी सीजन 2 का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनिजय एशिया के साथ मिलकर किया है और इसका निर्देशन आशीष आर शुक्ला ने किया है।

मनाली में सेट अनदेखी एक खतरनाक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भयानक रात में घटित होता है। अपराधी और जस्टिस की चाह रखने वालों के बीच चूहे बिल्ली की दौड़ मच जाती है। 

सीजन 1 डीएसपी घोष (दिब्येंदु भट्टाचार्य) के साथ एक महत्वपूर्ण प्वाइंट पर समाप्त हुआ था और तेजी (आंचल सिंह) एक बहुत ही गंभीर कोयल (अपेक्षा पोरवाल) को रिंकू (सूर्य शर्मा) के चंगुल से बचाने की कोशिश कर रही थी। यह सीज़न पोरवाल के किरदार के साथ-साथ सभी के बीच बदलती डायनामिक्स पर प्रकाश डालेगी। प्रोमो में कुछ नए चेहरे (नंदीश संधू, मेयांग चांग और तेज सप्रू) नज़र आये, जिनके आने से इस सीजन के प्रति लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। प्रत्येक किरदार अपने स्वार्थी उद्देश्यों से प्रेरित हैं, जो पॉवर, रिवेंज और प्यार की इस कहानी के साथ एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लग जाते हैं।

हर्ष छाया, सूर्य शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, आंचल सिंह, अपेक्षा पोरवाल, अंकुर राठी, नंदीश संधू, मेयांग चांग और तेज सप्रू अभिनीत, अनदेखी सीजन 2 सोनी लीव पर 4 मार्च को रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

डॉ. रेड्डी आईसीएसआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अमेरिका में दी प्रभावशाली भाषण

Bundeli Khabar

‘फुर्तीला’ के साथ अमायरा दस्तूर की होगी पंजाबी फिल्मों में डेब्यू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!