28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241104 WA0000
Uncategorizedमनोरंजनमहाराष्ट्र

ऋषभ शेट्टी ‘जय हनुमान’ में निभाएंगे हनुमान का किरदार, प्रशांत वर्मा की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज…

Bundelikhabar

मुंबई। प्रशांत वर्मा की बहु प्रतिशत सीक्वल “जय हनुमान” अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ‘जय हनुमान’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म ‘हनुमान’ की जबरदस्त सफलता ने इसे और भी खास बना दिया है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए, दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब, सबकी निगाहें ‘जय हनुमान’ पर टिकी हुई हैं। जय हनुमान सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पौराणिक सुपरहीरो को जीवित करने वाला है। यह एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है, क्योंकि इसके हाल ही में रिलीज किए गए फर्स्ट लुक में कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान के रूप में देखा जा सकता है।

जय हनुमान के पहले पोस्टर ने दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया। भगवान हनुमान को उनकी पूरी ताकत में दिखाते हुए, इस पोस्टर ने रिलीज़ के लिए उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। महापर्व दिवाली के अवसर पर जय हनुमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इस रोमांचक फर्स्ट लुक को एक खास कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:

https://www.instagram.com/p/DBv4Bu3S11G/?igsh=MTgyd3d3cHU1OXd4cA==

ये फर्स्ट लुक पोस्टर एक नए इंडियन सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत का संकेत देता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बनने का वादा करता है, जो इंडियन माइथोलॉजिकल कहानियों से जुड़ा हुआ है।

नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “जय हनुमान” में हाई क्वालिटी और एक्सीलेंट टेक्निकल स्टैंडर्ड का प्रदर्शन देखने मिलने वाला है। क्योंकि ये प्रोड्यूसर्स क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हैं।

-@संतोष साहू, मुंबई


Bundelikhabar

Related posts

सुधा साहित्य सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को समर्पित अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या का आयोजन

Bundeli Khabar

तारा आदिवासी सामाजिक संस्थे मार्फत गरीब व गरजू बांधवांना कपडे वाटप

Bundeli Khabar

वाडा तहसिल कार्यालयातील स्वच्छतागृहाची दुरावस्था. लाखों रूपये खर्च करूनसुद्धा स्वच्छतागृहामध्ये घाणीचे साम्राज्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!