34.1 C
Madhya Pradesh
April 18, 2026
Bundeli Khabar
Home » रोमांटिक वीडियो ‘सुन ले ज़रा’ में गौतम – पंखुड़ी आए साथ
मनोरंजन

रोमांटिक वीडियो ‘सुन ले ज़रा’ में गौतम – पंखुड़ी आए साथ

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : वर्ष 2018 में शादी करने के बाद से ही गौतम और पंखुड़ी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उन्हें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे।
और अब उनके फैंस के मन की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। गौतम और पंखुड़ी ‘सुन ले ज़रा’ नाम के सोलफुल और रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नज़र आएंगे। दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक, कश्मीर की वादियों में इसे शूट किया गया है। इसका पोस्टर आज रिलीज़ हुआ है, जो इस विवाहित जोड़े के सच्चे प्यार को दर्शाता है।


गौतम रोड़े कहते हैं कि पंखुड़ी के साथ काम करना हमेशा ही दिलचस्प होता है। इस ट्रैक पर भी उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारे फैंस और चाहने वाले एक लम्बे अरसे से हमें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे और यह सॉन्ग इसका सबसे अच्छा मौका है। यह पोस्टर तो बस एक शुरुआत है, इसकी रिलीज़ का मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।


पंखुड़ी कहती हैं कि गौतम के साथ काम करना हमेशा ही एक सुखद अनुभव होता है और यह पहली बार है, जब हमने शादी के बाद एक साथ काम किया है, वह भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में। यह पोस्टर मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह पहली बार है कि गौतम और मैं एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएँगे। इस सॉन्ग को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग है। मैं इस सॉन्ग के लिए अपने फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूँ। यह सॉन्ग 6 सितम्बर 2021 को रिलीज़ किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

रिनी चंद्रा सोशल मीडिया में रहती हैं खूब एक्टिव, इनके बारे में जानने के लिए पढ़ें

Bundeli Khabar

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट की शक्तिशाली प्रदर्शन ने सितारों सहित दर्शकों का जीता दिल

Bundeli Khabar

वॉकहार्ड फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित हुए सात प्रमुख व्यक्ति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!