20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220621 WA0006
मनोरंजन

एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा के हाथों प्रोड्यूसर व समाजसेविका इरम फरीदी को मिला ड्रीम्ज अचीवर्स अवार्ड

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

केजेएम ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित एडिक्शन फैशन रनवे और ड्रीम्ज अचीवर्स अवार्ड 2022 में सेलेब्रिटी गेस्ट रहीं इरम फरीदी

मुम्बई। केजेएम ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट द्वारा मुम्बई के हॉलिडे इन होटल में एडिक्शन फैशन रनवे और ड्रीम्ज अचीवर्स अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन किया गया। कविता किशोर और रेयांश शर्मा द्वारा आयोजित इस फंक्शन की सेलिब्रिटी चीफ गेस्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा और प्रोड्यूसर व सोशल एक्टिविस्ट इरम फरीदी उपस्थित रहीं। धड़क कामगार यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी अभिजीत राणे भी इसके ऑनरेबेल चीफ गेस्ट थे।

कार्यक्रम में प्रोड्यूसर और समाज सेविका इरम फरीदी सेलेब्रिटी गेस्ट रहीं जिन्हें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के हाथों ड्रीम्ज अचीवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। ट्रॉफी से सम्मानित किए जाते समय स्टेज पर अवार्ड शो के ऑर्गनाइजर कविता किशोर और रेयांश शर्मा भी मौजूद थे। उसके बाद इरम फरीदी ने कायनात अरोड़ा के साथ रैम्प वॉक भी किया।  इरम फरीदी के सोशल कार्यों को देखते हुए और सामाजिक मुद्दों पर फिल्मे बनाने के लिए उन्हें इस इवेंट में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड को पाकर इरम फरीदी काफी खुश और उत्साहित नज़र आईं उन्होंने केजेएम ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट का शुक्रिया अदा किया तथा कविता और रेयांश को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि घरेलू हिंसा के विरुद्ध इन्होंने एक अभियान शुरू किया है। वहीं इरम फरीदी ने अभिजीत राणे का भी आभार जताया कि वे अपना कीमती समय निकालकर इस तरह के सोशल कॉज़ के सपोर्ट के लिए आगे आए।
इरम फरीदी ने कायनात अरोड़ा का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि हमें बेहद खुशी है कि वह इस तरह के इवेंट में सपोर्ट करने के लिए आईं। इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना होता है। महिला घरेलू हिंसा की शिकार न हो, इस बारे में भी हम सबको सोचना चाहिए। इस अवसर पर फ़ैज़ अली वागले, जुनैद शेख को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Bundeli Khabar

वरुण धवन होंगे प्राइम वीडियो के सिटाडेल फ्रैंचाइज़ की इंडियन ओरिजिनल सीरीज़ के मुख्य कलाकार

Bundeli Khabar

फॉरएवर प्रिटी ब्रांड ‘कलेंडर गर्ल 2022 सीजन 2’ का ग्रैंड लॉन्चिंग शॉक 90 सीबीडी बेलापुर में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!