23.1 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
images 14
मध्यप्रदेश

पाटन:प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ करना पड़ा मँहगा

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
.पाटन थानांतर्गत ग्राम इटवा के पास के जंगल में गाँव के लड़कों द्वारा एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया जिनकी पहचान आज भी अज्ञात है .आरोपियों के साथ-साथ गाड़ी भी लापता .पुलिस नही लगा पा रही सुराग

क्या है मामला:
प्राप्त जानकारी एवं ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम इटवा इमलिया के पास गाँव के लड़कों द्वारा एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया, जिनके साथ गाँव के लड़कों की बहसबाजी हुई जिसके बाद वह जोड़ा वहाँ से वक्त की नजाकत को देखते हुए रफूचक्कर हो गया।

घटना का ट्विस्ट:
बात अभी यहीं खत्म नही हुई घटना के दुसरे दिन प्रेमी जोड़े को खदेड़ने वाले लड़कों में से एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल से पाटन बाज़ार करने आया हुआ था तभी इत्तेफाकन लौटते वक्त ग्राम वासन के पास उक्त प्रेमी जोड़े वाला लड़का अपने दोस्तों के साथ उस लड़के को टकरा गया, जिसके साथ उन सभी लड़कों ने मारपीट की एवं घटना को अंजाम देने के बाद उस ग्रामीण लड़के की मोटरसाइकिल ले कर फरार हो गए।

उक्त प्रकरण को पाटन पुलिस द्वारा संज्ञान में लिया गया किंतु आज घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथों कोई सुराग नही लगा न ही घटना कारित करने वाले लड़कों का औऱ न ही उक्त मोटरसाइकिल का, पुलिस तफ्तीश पर तफ्तीश किये जा रही है और फरयादी इतने सदमे में है कि उसको पाटन नगर के नाम से भी डर लगने लगा है और शायद मोटरसाइकिल का मोह भी खत्म कर दिया है हालांकि पिछले कुछ दिनों से पाटन नगर में असमाजिक तत्वों का बोलबाला नज़र आ रहा है क्योंकि इस घटना को अंजाम देने से पहले उक्त आरोपियों ने पंडा बाबा स्थित चाय की दुकान पर तोड़फोड़ करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया।


Bundelikhabar

Related posts

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | बुंदेलखंड की मिट्टी से गूंथी ‘झुमरी की लुगाई’ – टीवी स्क्रीन पर जल्द दस्तक

Bundeli Khabar

राजस्व एवम परिवहन मंत्री के क्षेत्र से विकास नदारद

Bundeli Khabar

आपचन्द की बदलेगी तस्बीर – कलेक्टर सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!