16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220217 WA0003
महाराष्ट्र

ऑनलाइन पढ़ाई शॉर्ट फिल्म का आरे कॉलोनी में मुहूर्त संपन्न

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार
मुंबई :- पिछले 6 महीनों से चल रहे अध्ययन पर ऑनलाइन पढ़ाई नामक शॉर्ट फिल्म का हाल ही में गोरेगांव पूर्व आरे कॉलोनी में मुहूर्त हुआ है. जीएचएम फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली सामाजिक फ़िल्म ऑनलाइन पढ़ाई के डायरेक्टर व सिनेमोटोग्राफर शिवाजी सारगे ने बताया कि वैसे तो मैंने अनेक फिल्मों का निर्देशन किया और सफलता भी मिली लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान जिस प्रकार ऑनलाइन पढ़ाई से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। और उसका असर माता पिता और बच्चों पर पड़ा उसी को इंटरटेनमेंट के जरिये बता रहे है।

उम्मीद है यह फ़िल्म हर एक भारतवासी के लिये एक प्रेरणादायक होगी जो अपने बच्चों के उज्वल भविष्य को लेकर चिंतित रहते है। वही लेखक का कहना है कि बॉलीवुड जगत में अब ऐसी कोई स्टोरी नही है जिस पर बिजनेस किया जा सके या दर्शकों को पूरी तरह संतुष्टि मिल पाये इसलिये क्यों नही आज के डिजीटल जमाने में एक ऐसा संदेश दे जो आज भारत के भावी पीढ़ियों पर इसका खासा असर पड़ रहा है जो हमें आये दिन मीडिया के माध्यम से जानने के लिये मिल रहा है, जिसे एक संदेश के तौर पर इंटरटेनमेंट के जरिये बताया जाये और जन-जन पहुंचाये जिस पर विचार करके ऑनलाईन पढ़ाई नामक एक शीर्षक लिखा और पिछले 6 महीनों से निर्माण करने की सोची जो एक सत्य घटना पर आधारित है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार अज़ीम शेख व शाक्षी एस पवार और चाइल्ड आर्टिस्ट कशिश सिंह गौर है। एक दिवसीय फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी और जल्द इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के बाद ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर मुकेश पांचोली, व हरेश गुजेटी पत्रकारिता से जुड़े है और मीडिया पार्टनर में पवित्र समय न्यूज़ प्रिंट और डिजीटल यू ट्यूब चैनल के अलावा पवई टाइम्स व खबरें और भी है।


Bundelikhabar

Related posts

सोने की बिस्किट नकली,धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Bundeli Khabar

दिव्यांगजनों के लिए समर्थनम ट्रस्ट ने किया रोजगार मेला का आयोजन

Bundeli Khabar

नाविक कामगार संघटनेचा एकजूट दिन साजरा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!