22.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220216 WA0010
मनोरंजन

दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर के के गोस्वामी ने जताया शोक

Bundelikhabar

संतोष साहू,

बप्पी दा ने उनका नाम मिनी बोंड रखा था

मुम्बई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के निधन के बाद फिल्म, टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता के के गोस्वामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बप्पी दा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वे हमें बेहद सम्मान देते थे. जब मैं उनके साथ शो करने कहीं जाता था, तब शो में सबका इंट्रो एंकर करवाते थे और मुझे बप्पी दा मुझे मिनी बोंड कहते थे. कहते थे के के गोस्वामी अच्छा नाम है, लेकिन मैं तुम्हें मिनी बोंड बुलाऊंगा.

के के गोस्वामी ने कहा कि बप्पी दा के अधिकांश गाने हिट रहे. उन्होंने भावुक होकर कहा कि अभी 8 महीने पहले उनसे मुलाकात हुई. अभी उनके बेटे ने बुलाया था. लेकिन कोरोना ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया. हाल ही में लता जी और अब बप्पी दा. विश्वास ही नहीं होता. वहीं के के गोस्वामी के साथ पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने भी बप्पी लहरी के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया. संजय ने बताया कि उनकी बॉडी को देखर लगा कि वे बस सो रहे हैं और अब उठ कर कहेंगे क्या हुआ.


Bundelikhabar

Related posts

कुख्यात अपराधी के घर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundeli Khabar

मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में पहुंचे गुलजार और उस्ताद अमजद अली खान

Bundeli Khabar

प्रतीक शाह और ममता शाह ने‌ मुम्बई में लॉन्च किया महेतिक स्टूडियो

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!