26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220407 WA0018
मनोरंजन

यश कुमार के साथ मिर्जापुर में ‘रिश्तों की विरासत’ सहेज रहीं ज़ोया खान

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री ज़ोया खान इन दिनों अपने ‘रिश्तों की विरासत’ मिर्जापुर में सहेज रही हैं। इस काम में उनके साथ हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टार यश कुमार। दरअसल, यह दोनों की आने वाली नई फिल्म है, जिसकी शूटिंग इन दिनों यूपी के मिर्जापुर में जोर शोर से चल रही है। इसी बीच ज़ोया ने इस फिल्म के लोकेशन शूट की कुछ आकर्षक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देख कर लगता है कि ज़ोया खान और यश कुमार बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म के जरिये धमाल मचाने वाले हैं।

वहीं, इस फ़िल्म को लेकर ज़ोया खान ने कहा कि फ़िल्म ‘रिश्तों की विरासत’ बेहद अलग और सामाजिक फ़िल्म होने वाली है। इसमें मैं एक बेहतरीन भूमिका में नज़र आने वाली हूँ। हालांकि इस बारे में फिर कभी बात करूंगी, लेकिन अभी इतना कहूंगी कि यह फ़िल्म सामाजिक और संस्कारों वाली है। हमारी फ़िल्म को हर एक दर्शक अपने परिजनों के साथ हॉल में देख सकेगा। मैंने इसमें खूब मेहनत की है, इसलिए आप सबों से आग्रह करूंगी कि मेरी यह फ़िल्म जब भी रिलीज हो, तब आप सभी इसे देखें। इसके गाने, संवाद और कहानी सुपर से ऊपर है। मैं इसमें अपना हंड्रेड परसेंट दे रही हूं।

आपको बता दें कि ज़ोया खान की फ़िल्म ‘रिश्तों की विरासत’ का निर्माण आदर्श फिल्म्स के बैनर से किया जा रहा है। निर्माता आदर्श उपाध्याय और राणा मिश्रा व निर्देशक रोहित चौधरी एवं डीओपी ऋषभ हैं। फ़िल्म में यश कुमार और ज़ोया खान के साथ रत्नेश बरनवाल, देव सिंह, कुणाल सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, प्रदीप, बालेश्वर सिंह, विद्या त्रिपाठी, नमिता ने काम किया है। फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सुभाष घई, सतीश कौशिक ने किया करण राज़दान की फिल्म ‘हिंदुत्व’ का म्यूजिक रिलीज

Bundeli Khabar

विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म ‘लाइगर (साला क्रॉसब्रीड)’ के झलक ने बनाया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

शेमारू के लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ में जुड़े अदिति राठौड़ और ज़ैन इमाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!