22.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220216 WA0009
मनोरंजन

भारत आने के लिए एली अवराम ने लगा दी अपनी पूरी जमा पूंजी, फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए दस वर्ष

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। अभिनेत्री एली अवराम को भारत आए पूरे 10 वर्ष हो चुके हैं और फरवरी महीना उनके लिए बहुत ही खास है। एली अवराम इसी महीने में स्वीडन से भारत आई थी। एली ने कई सालों तक पैसे जमा किए ताकि वे अपने सपनो को पूरा करने के लिए भारत आ सके। और अब इस बहुमुखी अदाकारा को भारत में आए एक दशक पूरे हो चुके हैं।

एली का मानना है कि मैं भारत आने के लिए पैसे जमा किया करती थी और यहां आकर अपने सपनो को पूरा करना चाहती थी। अब वे सारे सपने धीरे धीरे साकार हो रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे इस 10 साल के सफर में मेरा साथ दिया, जो मेरे लिए फरिश्ते बनकर आए और मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहे, मुझे ढेर सारा प्यार दिया। उन सारे डायरेक्टर, मेरे साथी जिन्होंने मुझे अपने साथ काम करने का अवसर दिया। दस साल का यह सफर बहुत ही उतार चढ़ाव से भरपूर रहा पर उम्मीदों ने साथ कभी नही छोड़ा। इस देश ने मुझे जीवन के कई मायनों को सिखाया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।

वैसे तो इस स्वीडिश अभिनेत्री ने अपने लुक और अपने परफॉर्मेस से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एली अवराम दो जबरदस्त प्रोजेक्ट में नज़र आएंगी और वो है अमिताभ बच्चन के साथ गुड बॉय और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत। इसके अलावा एली दो और रीजनल फिल्म में नज़र आएंगी पर उन फिल्मों की विस्तारित जानकारी अभी तक उपलब्ध नही है। 


Bundelikhabar

Related posts

वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक लांच किया अपनी पहली फ़िल्म का टीज़र

Bundeli Khabar

रामगोपाल वर्मा की मार्शल आर्ट्स पर आधारित फिल्म ‘लड़की: गर्ल ड्रैगन’ 15 जुलाई को होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी निभा रही हैं ‘डबल एक्सएल’ में मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!