28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220210 WA0046
महाराष्ट्र

दिंडोशी विधानसभा में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू,

गौरीशंकर चौबे के नेतृत्व में हो रहा है महिला स्नेह सम्मेलन

मुम्बई। द्वारकामाई संस्था द्वारा महिलाओं के सौभाग्य को समर्पित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम दिंडोशी विधानसभा के हर वार्ड में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के नेतृत्व एवं प्रेरणा से इन कार्यक्रमों का सतत आयोजन किया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है जो अनवरत जोर शोर से जारी है।

अब तक दिंडोशी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 39 दुर्गा नगर, वार्ड क्रमांक 38 आदिवासी नगर, वार्ड क्रमांक 40 जय भवानी सेवा संघ, वार्ड क्रमांक 37 तानाजी नगर, वार्ड क्रमांक 42 त्रिवेणी नगर, वार्ड क्रमांक 41 इंदिरा नगर में कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं बढ़चढ कर हिस्सा ले रही है।
संस्था के मुम्बई अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार, एड. जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार हल्दी कुमकुम कार्यक्रमों का सिलसिला आगे बढ़ता ही जा रहा है।

गौरीशंकर चौबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हल्दी कुमकुम कार्यक्रम भारतीय नारी के सौभाग्य श्रृंगार एवं संस्कार का प्रतीक है। यह एकमात्र ऐसा कार्यक्रम है जिसमें महिलाएं स्वेच्छा से भाग लेकर नारीशक्ति का प्रकटीकरण करती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्नेह सम्मेलन सहज ही हो जाता है। महिला जागरूकता के दृष्टिकोण से द्वारकामाई संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

रॉनी रोड्रिग्स व सुजॉय मुखर्जी ने किया राधिका ज्वेलर्स का उद्घाटन 

Bundeli Khabar

जडेजाच्या १७५ नाबाद खेळीनंतर श्रीलंका १०८/४

Bundeli Khabar

भिवंडीत एसटी बस चालक व वाहक यांचा संप सुरु

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!