28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

रिश्वत: बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Bundelikhabar

बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई को 25000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में युवती को आरोपी ना बनाने पर की थी 30000 रुपए रिश्वत की मांग,युवती ने की थी लोकायुक्त एसपी को शिकायत

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बेलबाग थाने में पदस्थ एक एसआई राम सुहावन अनुरागी को लोकायुक्त की टीम ने आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है| पुलिस विभाग में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी के ट्रैप होने की खबर से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है| लोकायुक्त की टीम ने एस आई को डुमना नेचर पार्क कॉफी हाउस में ट्रैप किया था।

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई राम सुहावन अनुरागी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी लोकायुक्त संजय साहू से ग्वारीघाट रोड निवासी दुर्गा चौधरी ने शिकायत की थी कि बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई राम सुहावन अनुरागी धोखाधड़ी के एक प्रकरण में समझौता कराने का दबाव बनाते हुए 30, 000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है| शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने डीएसपी लोकायुक्त जेपी वर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Screenshot 2022 0210 162649

जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त की टीम के कहे मुताबिक प्रार्थीया दुर्गा चौधरी ने एसआई राम सुहावन से बातचीत करते हुए 25 हजार रुपए रिश्वत की रकम देने की बात कही| जिस पर एसआई ने उसे रिश्वत की रकम लेकर आज डुमना नेचर पार्क कॉफी हाउस बुलाया| जहां आज दोपहर मैं जैसे ही प्रार्थीया दुर्गा चौधरी ने रिश्वत के ₹25000 एसआई को दिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर छतरपुर ने दिए निर्देश

Bundeli Khabar

नृत्य गोपाल मंदिर में होगी आज पुष्प होली की धूम

Bundeli Khabar

चाकू की नोंक पर लूटी शराब दुकान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!