30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

बिजली विभाग: अधिकारियों की कार्यशैली से उपभोक्ता परेशान

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
बिजली विभाग में पदस्थ अधिकारियों की कार्यशैली से पाटन नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता त्रस्त पड़े हुए हैं एक ओर तो भारी भरकम बिजली बिल तो दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती और उस पर अधिकारियों की बोलचाल की शैली बिजली उपभोक्ताओं को परेशान किये हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ अधिकारी अक्सर अपने उपभोक्ताओं से शालीनता से नही बल्कि रॉब के साथ बात करती हैं जिस कारण आए दिन अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी होती है एक तरफ प्रदेश के मुखिया शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नागरिकों के साथ शालीनता से व्योहार करने का पाठ पढ़ाते रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर अधिकारी शिवराज के राज को रावण राज में बदलने का प्रयास करते हुए बट्टा लगा रहे हैं।

गैरतलब है कि बर्ष 2023 प्रदेश के लिए चुनावी साल है ऐसे में शासकीय सेवकों की इस प्रकार की उदासीनता भाजपा सरकार को खतरे में डाल सकती है अब सोचना यह है जन प्रतिनिधि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध क्या कदम उठाती है।


Bundelikhabar

Related posts

पाकिस्तान पर जीत का जश्न

Bundeli Khabar

लाखों का दांव लगाते जुआरी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

राज कुमार धनौरा का मंत्री राजपूत पर एक बार फिर प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!