23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0129 093017
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण पर प्रशासन का चला हंटर

Bundelikhabar

नगर पालिका प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राए अतिक्रमणकारी, भारी हंगामे के बावजूद हटाया गया आवंटित दुकानों के पीछे का अवैध कब्जा

जबलपुर/ब्यूरो

प्रशासन द्वारा अतिक्रमकारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पनागर नगरीय क्षेत्र में भी नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसके चलते पनागर बस स्टैंड के समीप आवंटित की गई दुकानों के पीछे दुकानदारों द्वारा अवैध तरीक़े से अतिक्रमण कर अतिरिक्त कमरा बना लिया गया था, जिसे हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा दुकानदारों को कई बार नोटिश एवं मौखिक सूचना देकर अतिक्रमण हटाने कहा जाता रहा लेकिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को नही हटाया जा रहा था, जिसके बाद नगरीय प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए दुकानों के पीछे बनाये गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया।

सुबह लगभग 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिसबल सुबह ही बस स्टैंड के समीप बनी शासकीय दुकानों के पीछे किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पंहुच गया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई, कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बहसबाजी करते हुए हंगामा करने की भरपूर कोशिश करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक अमला अपनी कार्यवाही करने में जुटा रहा, जिसमे कैलास मिष्ठान्न के द्वारा दुकान के पीछे अवैध तरीके से किये गए अतिक्रमण को हटा दिया गया, वहीं अन्य दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से 2 दिन का समय मांगकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांग के अनुसार उन्हें 2 दिन का समय दे दिया।


Bundelikhabar

Related posts

एसडीएम और सीएसपी ने लगाए गए पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

Bundeli Khabar

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्यवाही: 3 तहसीलदारों सहित 3 पटवारियों पर मामला दर्ज

Bundeli Khabar

वेक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है – केंद्रीय मंत्री पटेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!