40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मोबाइल लुटेरों को पकड़ने वाली कॉलेज की छात्रा का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया संध्या आर्मो नाम की छात्रा का सम्मान, मोबाइल लुटेरे गैंग का हो सका था कॉलेज छात्रा की बहादुरी से पर्दाफाश

जबलपुर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को पकड़वाने वाली कॉलेज छात्र संध्या आर्मो का जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया है छात्रा की बहादुरी के कारण मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश करने में पुलिस को सहायता मिली थी जिसके कारण पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया था।

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में मदद करने वाली कॉलेज छात्रा संध्या आर्मो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया है वही संध्या आर्मो सड़क से फोन में बात करते हुए जा रही थी तब पीछे से दो मोबाइल लुटेरों ने उसका मोबाइल छीन लिया था तब संध्या आर्मो ने बहादुरी का परिचय देते हुए दौड़ लगाकर दो में से एक बाइक सवार को पकड़ लिया था जिसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से उस लुटेरे को पुलिस के हवाले किया गया था जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया था इस संबंध में जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने संध्या आर्मो नाम की कॉलेज छात्रा का सम्मान किया है


Bundelikhabar

Related posts

एक सप्ताह के महा अभियान को सफल बनाने लोगों से की अपील

Bundeli Khabar

पाटन: कोविड-19 वैक्सीनेशन में पाटन हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड

Bundeli Khabar

विधायक ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!