28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210911 145639
मध्यप्रदेश

जबलपुर: मेडिकल हॉस्पिटल चाकूबाजी काण्ड

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर में गणेश प्रतिमा लेकर हास्टल जा रहे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाहरी युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ा पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी भीटा बरेला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल के मुताबिक, पेंट-पुट्‌टी का काम करने वाला भीटा का युवक एक महिला साथ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 3 के सामने खड़ा था। कुछ जूनियर डॉक्टरों ने आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर गणेश की प्रतिमा लेने निकल गए। भीटा निवासी युवक अपने 7-8 दोस्तों को बुला लाया। रात करीब 8 बजे जूनियर डॉक्टर गणेश प्रतिमा लेकर डांस करते हुए हॉस्टल जा रहे थे। उधर, भीटा निवासी युवक दोस्तों संग हॉस्टल के सामने खड़ा इंतजार कर रहा था। जैसे ही, जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जूनियर डॉक्टर हरपाल चौधरी, प्रकाश जांगिड़, अन्वेष प्रताप और मुकेश छाबड़ा लहुलूहान हो गए। चारों के पीठ, जांघ व हाथ में चाकू के वार से गंभीर चोट आई है। दो जूनियर डॉक्टरों की पीठ में चोट आने से हालत गंभीर है।


घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबलपुर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज सिंह ने घटना की निंदा करते हुए मामले में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पदाधिकारियों की बैठक कर मामले में अगली रणनीति तय करने की बात कही है।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना काल मे मौतों का आंकड़ा छिपाने के संबंध में थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

झंडा दिवस व योग दिवस आयोजनों में भव्यता के साथ कोविड गाईड लाइन का रखा जाए ध्यान : संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत: केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!